|
जॉब का बड़ा प्लेटफॉर्म सोशल नेटवर्किंग साइट |
|
यदि आपको आज के हाईटेक युग में जॉब हासिल करना है, तो अपनी ई-ब्रांडिंग भी करना होगा। आज ई-ब्रांडिंग के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट सबसे बड़ा मंच बन कर उभरा है। जहां आप अपनी स्किल को भी कैश कर सकते हैं। आईबीबो डॉट काम के सीईओ आशिष अश्यप कहते हैं कि इंटरनेट अब केवल सूचनाओं को एकत्र करने का जरिया ही नहीं रह गया है, बल्कि अब यह एक ऐसा हॉट प्लेस बन गया है, जहां लोग मिल सकते हैं, फेंरड बना सकते हैं और अपनी पर्सनल बात शेयर कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब सोशल साइट जॉब सर्च का अड्डा भी बनता जा रहा है।
|
|
और पढ़ें ...
|
|
ऑनलाइन कैट शुरू, 1500 छात्रों के लिए दोबारा होगा कैट |
 भारतीय प्रबंधन संस्थानों यानी आईआईएम में प्रवेश के लिए पहला कम्प्यूटर आधारित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) शनिवार को शुरू हो गया, लेकिन (कैट) की पहली परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर सर्वर में गड़बड़ी पेश आई। इसकी वजह से परीक्षा बाधित हुई। देश के ग्यारह परीक्षाओं केंद्रों के 1500 परीक्षार्थी प्रभावित हुए। उनकेलिए दस दिन के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। |
|
और पढ़ें ...
|
|
छुट्टियों के दौरान ज्यादा तनाव में रहते हैं लोग |
|
आमतौर पर लोग छुट्टियां लेकर तनाव से मुक्ति पाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वैश्विक वित्तीय मंदी के दौरान कई लोग छुट्टियों के दौरान ही सबसे अधिक तनाव में रह रहे हैं।'रेमुडा रांच प्रोग्राम्स फॉर इटिंग ऐंड एंजाइटी डिसऑडर्सÓ नामक संस्थान की मनोचिकित्सक डेना कैबरेरा कहती हैं कि कई लोग छुट्टियों के दौरान तनाव से मुक्ति पाते हैं, लेकिन छुट्टियां तनाव, दबाव और असहजता को बढ़ा भी सकती हैं। डेना कहती हैं कि खबरें आ रही हैं कि मंदी समाप्त हो चुकी है, लेकिन अमेरिकी लोग इसके दुष्प्रभाव से छुटकारा पाते नहीं दिख रहे हैं। उन्हें सुनाई कुछ और दे रहा है, लेकिन उनके बैंक खाते कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।
|
|
और पढ़ें ...
|
|
ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई से साथ बेहतर टूर डेस्टिनेशन |
 कुछ समय पहले तक ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों का पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन हुए करता था, लेकिन हाल के दिनों में भारतीय छात्रों पर हुए नस्लभेदी हमलों के कारण देश की छवि खराब हुई है। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों को फिर से आकर्षित करने के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत की है। यह सुविधा है आस्क-ए-स्विनमेट, जिसके तहत छात्रों और उनकेअभिभावकों को कैंपस और वहां के जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में कुल 90 हजार भारतीय छात्र पढ़ते हैं। उनमें से 50 प्रतिशत छात्र विक्टोरिया में हैं। |
|
और पढ़ें ...
|
 पिछले साल इन्हीं दिनों मुंबई में सशस्त्र बलों ने अदम्य साहस और समर्पण का परिचय देते हुए दिखा दिया था आतंकवाद को कैसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है। किंतु देश के दुश्मनों को उसी के तरीके से जवाब देने का काम वे लोग ही बखूबी कर सकते हैं, जिनमें देश सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई हो। यदि आपमें सेवा के प्रति जज्बा व जुनून है, तो एनएसजी यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड आपका स्वागत करती है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि एनएसजी में कैसे करियर बनाया जा सकता है। |
|
और पढ़ें ...
|
|
|
|
<< प्रारंभ करना < पीछे 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 अगला > अंत >>
|
|
पृष्ठ 39 का 57 |