Study Destination
| |
| CURRENT AFFAIRS |
|
7 अगस्त, 2010 u उडीसा में इस्पात संयंत्र लगाने जा रही कंपनी पॉस्को की 54000 करोड रुपये की परियोजना को केंद्र सरकार ने रोका। 6 अगस्त, 2010 u कश्मीर के लेह में बादल फटने से सैकडों लोगों की मृत्यु। 5 अगस्त, 2010 u भारत के युवा निशानेबाज अशेर नोरिया ने जर्मनी में चल रही विश्व चैम्पियनशिप में जूनियर डबल ट्रैप निशानेबाजी का स्वर्ण पदक जीता। u भारत के कार रेसर गौरव गिल ने आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में संपन्न इंटरनेशनल रैली जीती। 3 अगस्त, 2010 u सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे ज्यादा 169 मैच खेलने वाले खिलाडी बने। 2 अगस्त, 2010 u सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया। u इंडियन रेलवे ने दिल्ली से पटना के लिए 250-350 किमी प्रति घंटा स्पीड वाली बुलेट ट्रेन परियोजना को हरी झंडी दी। 1 अगस्त, 2010 u भारतीय रेत मूर्तिकार सुदर्शन पटनायक को बर्लिन में आयोजित आठवीं अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार। u मलयालम मनोरमा के मुख्य संपादक के.एस. मैथ्यू का निधन। u भारतीय अमेरिकी चिकित्सक व समाजसेवी डा. सुधीर पारेख को अमेरिकी कांग्रेस ने उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया। u जर्मनी की महिला फुटबॉल टीम ने फुटबॉल का फीफा अंडर-20 विश्वकप जीता। u भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई महिला चैंपियंस ट्राफी में चीन को हरा कर कांस्य पदक जीता। 30 जुलाई, 2010 u बैटमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 29 जुलाई, 2010 u सचिन तेंदुलकर ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ करियर का पाचवां दोहरा शतक व 48 वां टेस्ट शतक बनाया। u एशियाई ऑल स्टार एथलेटिक्स मीट में भारत की टिंटु लुका ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत 17 पदक जीत कर शीर्ष स्थान पर काबिज। u रतन टाटा के चचेरे भाई नोएल टाटा को टाटा समूह की विदेशी इकाई टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड का प्रमुख बनाया गया। u चीन विश्व की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बना। पहले नंबर पर अमेरिका । 28 जुलाई, 2010 u पाकिस्तान में मारगाला की पहाडियों में हुई विमान दुर्घटना में सभी 152 यात्री मृत। u ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून दो दिनों की यात्रा पर भारत आए। u अर्जेटीना के कोच डिएगो माराडोना को पद से बर्खास्त किया गया। u ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने भारत के साथ 57 हॉक विमानों की खरीद के साथ 40 अरब रुपये के रक्षा सौदे का करार किया। u बांग्लादेश के सुप्रीमकोर्ट ने धर्म पर आधारित संस्थाओं के देश की राजनीति में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया। u संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता को मनुष्य के मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता प्रदान की। u भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफेसर सुनील कुमार को शिकागो बिजनेस स्कूल का डीन नियुक्त किया गया। u सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के 10 करोड यूजर्स की गुप्त सूचनाओं को एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने इंटरनेट पर सार्वजनिक किया। 27 जुलाई, 2010 u एस.वाई कुरैशी को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। u स्वदेशी इंटरसेप्टर यानी पृथ्वी एयर डिफेंस (पीएडी) मिसाइल का सफल परीक्षण। u फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी पर कर चोरी का मुकदमा दर्ज। u आरबीआई ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए रेपो और रिवर्स रेपो रेट में बढोत्तरी की घोषणा की। u दिग्गज ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी बीपी को ब्रितानी कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बडा 17 अरब डॉलर का घाटा। 26 जुलाई, 2010 u अमेरिकी अंतरिक्ष स्पेस सेंटर नासा ने मंगल ग्रह का विस्तृत मानचित्र तैयार किया। u राष्ट्रपति भवन आवास (प्रेसीडेंट एस्टेट) देश का पहला ऐसा शहरी क्षेत्र बना, जिसे सर्वोत्तम पर्यावरण हितैषी होने पर अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने आईएसओ 14001 : 2004 प्रमाण पत्र दिया। u पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडी और ओलंपिक रेफरी बेंटला डी कोथ फीफा फुटरो थ्री इंस्ट्रक्टर कोर्स के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला। u ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय मुद्रा की रेटिंग दर बढाकर बीए1की। 25 जुलाई, 2010 u अमेरिका की बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने भारत की अरुंधति राय और इंदिरा नूई को विश्व की तीस प्रेरक महिलाओं की सूची में शामिल किया। u स्व. अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त को राष्ट्रीय एकीकरण में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत नेशनल एमिटी अवार्ड से देने की घोषणा। u भारतीय हॉकी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष आई.एम महाजन का निधन। u अमेरिका में चालू वर्ष 2010 में अब तक 103 बैंकों पर ताले लगे। u देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया ने 6.1 करोड डॉलर में तुर्की की पर्सनल केयर उत्पाद निर्माता होबी कोजमेटिक ग्रुप का अधिग्रहण किया। 24 जुलाई, 2010 u गुजरात के गृह राज्यमंत्री अमित शाह ने एक फर्जी मुठभेड मामले में आरोप पत्र में नाम आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया। u ईएसपीएन स्पोर्ट्स चैनल ने महानायक अमिताभ बच्चन को ब्रांड अंबेसडर के रूप में अनुबंधित किया। u विश्व कप में खराब प्रदर्शन केविवादों के कारण फ्रांस की पूरी फुटबॉल टीम को निलंबित किया गया। 23 जुलाई, 2010 u वैज्ञानिकों ने सूर्य से भी 265 गुना अधिक द्रव्यमान वाले तारे की खोज की। 22 जुलाई, 2010 u ब्लैक बॉक्स के आविष्कारक ऑस्ट्रेलियाई डेविड वॉरेन का निधन। u आधुनिक दूर संवेदी उपग्रह कार्टोसेट ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया। u देश के चार आईआईटी संस्थानों की मदद से छात्रों के लिए सौर ऊर्जा व बैटरी से चलने वाला सबसे सस्ता लैपटॉप बनाया गया। u श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ अपने करियर के अंतिम टेस्ट मैच में 800वां विकेट लेकर दुनिया के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले क्रिकेटर बनने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। श्रीलंका ने इस टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया। 21 जुलाई, 2010 u भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच एम. के. कौशिक ने यौन शोषण के आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया। 19 जुलाई, 2010 u पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में हुई दो ट्रेनों की भिडंत में 65 यात्रियों की मृत्यु। u विएना में 18वां अंतरराष्ट्रीय एड्स सम्मेलन शुरू। u अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन, अमेरिका को पीछे छोडकर दुनिया का सबसे ज्यादा ऊर्जा खपत करने वाला राष्ट्र बना। u भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन घोषित। 18 जुलाई, 2010 u रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी संयुक्त राष्ट्रसंघ की समिति मिलेनियम डेवलपमेंट गोल्स (एमडीजी) में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने। u हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहली बार भारतीय मूल की शिक्षाविद गीता गोपीनाथ का अर्थशास्त्र की प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति। u आईआईटी खडगपुर ने बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया को डॉक्टरेट ऑफ साइंस देकर सम्मानित किया। u भारत ने तीसरे हॉकी टेस्ट मैच में बेल्जियम को 6-0 से हराकर 2-0 से श्रृंखला जीती। शनिवार, 17 जुलाई, 2010 u ताजमहल बना एशिया का सबसे दर्शनीय स्थल : दुनिया में मुहब्बत के प्रतीक ताजमहल के खाते में एक और खूबी जुड़ गई है। जी हां, ताजमहल अब एशिया का सबसे दर्शनीय स्थल बन गया है। दुनिया के मतदाताओं ने ताज को इसका खिताब दिया है। इस बात की घोषणा क्वालालामपुर में एशियन एक्ट्रेक्शन अवार्ड समारोह में की गई। शुक्रवार, 16 जुलाई, 2010 u एक स्टिंग ऑपरेशन से नाराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हेडलाइंस टुडे और आज तक चैनल के दफ्तर पर हमला कर दिया। संघियों ने दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। u दिल्ली में डीजल अब ढाई रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। सूखे मेवे की कीमतें भी घटेंगी। दिल्ली मंत्रिमंडल ने डीजल पर लागू 20 फीसदी वैट की दर को घटाकर 12.5 फीसदी करने का फैसला किया है। गुरुवार, 15 जुलाई, 2010 u डॉलर, पौंड और यूरो जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तरह ही भारतीय रुपए की भी अब एक विशेष पहचान होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित भारतीय रुपए के प्रतीक को मंजूरी दे दी है। बुधवार, 14 जुलाई, 2010 u मुंबई में गैस रिसाव, 103 बीमार। पांच सौ परिवार सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए। जहाजरानी मंत्रालय ने बीपीटी से मांगी रिपोर्ट। मंगलवार, 13 जुलाई, 2010 u भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू 200 करोड़ हो गई है। लेकिन यह कीमत तय करने वाली जिस कंपनी के साथ मिलकर धोनी का काम देखती रही कंपनी माइंडस्केप ने नया करार किया है उसके बारे में कहा जा रहा है कि उसके मैच फिक्सिंग मामले में आरोपी रहे एक भारतीय खेल प्रमोटर से करीबी रिश्ते रहे हैं। u देश में लग्जरी फोन की पहचान बना ब्लैकबेरी और मशहूर इंटरनेट सर्च इंजन गुगल एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आ गए हैं। इस बार सरकार ने दोनों की सेवाओं को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार, 12 जुलाई, 2010 u बिल्कुल सटीक प्रक्षेपण का नमूना पेश करते हुए भारत के उन्नत ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी-15 ने सोमवार को एक साथ पांच उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित दिया। u महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही कानूनी लड़ाई फिलहाल तीन महीने के लिए टल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बेलगांव, बीदर, कारवा़ड़ और गुलबर्गा जिले के 865 मराठी भाषी गांवों पर महाराष्ट्र के दावे के बारे में राज्य सरकार को संशोधित याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। u भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आयोजित परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) सम्मेलन से बाहर रहने की घोषणा की। u भारतीय मूल के नितिन नोहरिया अमेरिका स्थित हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन नियुक्त किए गए। u उत्तराखंड की मिस पूजा बिष्ट ने मिस नार्थ इंडिया ब्यूटी पेजेंट 2010 का खिताब जीता। u विशेष अदालत ने अजमल कसाब को मौत की सजा सुनाई। u मुरली मनोहर जोशी को प्रतिष्ठित लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। u अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एबोर्ट व्यवस्था ओरियन का सफल परीक्षण किया। u मॉरिशस सत्तारूढ दल लेबर पार्टी दोबारा सत्ता में आई। u नवीनचंद्र रामगुलाम मॉरिशस के नए प्रधानमंत्री बने। u पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। u ब्रिटेन में हुए संसदीय चुनाव में प्रीति पटेल और वेलेरी वाज चुनाव जीत कर हाउस ऑफ कामंस में कदम रखने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। u ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में डेविड कैमरून की कंजरवेटिव पार्टी 306 सत्तारूढ गार्डन ब्राउन की लेबर पार्टी को 258 और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को मिली 57 सीटों के साथ त्रिशंकु संसद की स्थिति बनी। u सुरेश रैना साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाकर टी-20 में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने। u स्पेन के राफेल नडाल ने रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने ही देश के डेविड फेरर को हराकर खिताब जीता। u भारतीय हॉकी के अनुभवी डिफेंडर दिलीप टिर्की ने हॉकी जगत से संन्यास लिया। u अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को 4-2 से हराया। u अगला विश्व चैंपियनशिप टेबल टेनिस मैच मास्को में 23 से 30 मई को आयोजित होगा u सीएस वर्मा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए। u यूपीएस बनाने वाली ल्यूमिनस पॉवर ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर बनाया। u सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी बिडला सॉफ्ट ने एक्टेक की इंजीनियरिंग डिजाइन सेवा टीम का अधिग्रहण किया। u सरकारी पंजाब नेशनल बैंक कुल कारोबार के मामले में आईसीआईसीआई को पीछे छोड देश का दूसरा सबसे बडा बैंक बना। u देश के सबसे बडे वायदा बाजार एमसीएक्स की प्रोमोटर कंपनी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज ने तीन नए एक्सचेंज खोलने की घोषणा की। u यूएस वीकली मैगजीन ने हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉपेज को दशक का स्टाइल आइकन घोषित किया। u दिल्ली की रिद्धिमा को मिला मिस दिल्ली 2010 का ताज। u राजस्थान की राज्यपाल प्रभाराव का निधन। u पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। u सरोश होमी कपाडिया सुप्रीम कोर्ट के 38वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। u दिल्ली की मनस्वी माम्गई पेंटालून फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड चुनीं गईं। u दादा साहब फाल्के एकेडमी अवार्ड समारोह में देवआनंद को फाल्के रत्न और प्राण को फाल्के आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। u आईपीएल-3 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग ने मुंबई इंडियन को 22 रनों से हराकर खिताब जीता। u भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी का इस्तीफा स्वीकार किया। u आस्ट्रेलिया के मार्कस फ्रेजस बैलेंटाइन गोल्फ चैंपियनशिप जीता। u प्रोफेशनल फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लैंड के फुटबॉलर वेन रूनी को फुटबॉलर ऑफ द इयर घोषित किया। u बीसीसीआई ने ललित मोदी की जगह चिरायु अमीन को आईपीएल आयुक्त नियुक्त किया। u टाटा समूह की टेल्को कंपनी सुपर कैसेट इंडस्ट्री के खिलाफ ट्रेड मार्क उल्लघंन का मामला दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज किया। u ब्रिटिश अखबार संडे टाइम्स ने 2010 के देश के सौ टॉप रईसों में लक्ष्मी मित्तल को टॉप पर रखा। u जर्मन कंपनी इवोनिक एनर्जी ने वेदांता रिसोर्सेज के साथ 1400 करोड रुपये अनुबंध किया। u फ्रांस टेलीकॉम की एंटरप्राइज कम्युनिकेशंस इकाई ऑरेंज बिजनेस सर्विसेज ने बाला महादेवन को भारत में अपना मुख्य कार्याधिकारी बनाया। u 2010-11 के लिए रोहतास लाल ट्रैक्टर मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के नए अध्यक्ष नियुक्त। u उद्योगपति रतन एन टाटा अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स ऐंड साइंस के मानद सदस्य चुने गए। u विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने इस्तीफा दिया। u 69 वर्षीय मैनेजमेंट गुरु सीके प्रहलाद का निधन। u अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग के शिक्षाशास्त्री जयशंकर गणेश को अमेरिका के रुटजर्स स्कूल ऑफ बिजनेस-कैमडेन का डीन नियुक्त किया गया। u महाराष्ट्र सरकार द्वारा मनोज कुमार को राजकपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड। u 43वें वार्षिक वर्ल्ड फेस्ट ह्यूस्टन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में तीन भारतीय फिल्मों बोधिसत्व, एक ठो चांस और सैलून को रेमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। u श्रीलंकाई समाजवादी नेता डीएम जयरत्ने श्रीलंका के 20 वें प्रधानमत्री बने। u अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पृथ्वी का अब तक का सूक्ष्मतम त्रिआयामी (थ्री-डी) मानचित्र तैयार किया। u भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पीएन भगवती को नाइजीरिया के विधिक संस्थान ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर सम्मानित किया। u जापानी अंतरिक्ष यान ने एस्टेरॉइड का पता लगाया। u हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौड ने राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया पुलिस पदक लौटाया। u भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और सपा के मोहन सिंह को क्रमश: 2008 और 2009 का सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया। u प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दक्षेस सम्मेलन में भाग लेने भूटान जाएंगे। u डिस्कस थ्रो खिलाडी कृष्णा पूनिया ने अमेरिका के पोर्टलैंड में आयोजित 52वींवार्षिक सैक रिलेज टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। u स्पेनिश खिलाडी नडाल ने अपने ही देश के फर्नाडो वर्डास्को को हराकर लगातार छठी बार मोंट कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट जीता। u भारतीय निशानेबाज गगन नारंग ने बीजिंग में आयोजित विश्वकप-निशानेबाजी की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। u अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व अध्यक्ष जुआन एंटिनिओ का निधन। u ओलिव ने भारत में तीन सिम की सुविधा वाला मोबाइल फोन लॉन्च किया। u रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लि.(आरईसी) को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा गोल्ड ट्रॉफी एवं स्कोप मेरीटोरियस अवार्ड से सम्मानित किया। u टीएम भसीन इंडियन बैंक के चैयरमैन नियुक्त किए गए। u विश्व की दिग्गज 2000 कंपनियों की फोर्ब्स सूची में भारत की 56 कंपनियां शामिल। u संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन एनर्जी से जुडे भारतीय उद्योगपति विनोद खोसला को चैंपियन ऑफ द अर्थ चुना। u बीबी सिंह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) के निदेशक नियुक्त किए गए। आईपीएल-3 अवार्ड सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : प्रज्ञान ओझा (डेकेन चार्जर्स) सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (नवोदित): किरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस) सर्वश्रेष्ठ नाटकीय प्रर्दशन: हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस) सर्वश्रेष्ठ नियमित प्रदर्शन : जैक्स कैलिस (बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स) सर्वश्रेष्ठ ब्रेक थ्रू प्रदर्शन : ब्रेंडन मैकुलम, अनिल कुंबले (बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स) सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: एबी डिविलियर्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) मार्च u भारतीय नौसेना ने करतब करने वाली सुपरसोनिक ब्रह्माोस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर भारत को दुनिया में इस किस्म की पहली मिसाइल बनाने वाला देश बनाया। u नेपाल के पहले गणतांत्रिक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का निधन। u भारतीय मूल के सिख कैप्टन तेजदीप सिंह रतन अमेरिकी सैन्य अधिकारी बनने वाले पहले सिख बने। u पश्चिम बंगाल के नक्सलवादी आंदोलन के संस्थापक माने जाने वाले कनु सान्याल का निधन। u केपी रघुवंशी को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख पद से हटाकर उनकी जगह राकेश मारिया को नियुक्त किया गया। u महाराष्ट्र सरकार ने प्रसिद्ध पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर को 2009 का लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया। u कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने भारतीय मूल के प्रोफेसर शंकर बालासुब्रह्मायम को इनोवेटर ऑफ द इयर चुना। u भारतेंदु हरिश्चंद पुरस्कार वर्ष 2007 के लिए नवनीत मिश्र को उनकी पुस्तक वाणी आकाशवाणी और 2008 के लिए देवेंद्र उपाध्याय को उनकी पुस्तक भारतीय संसद और मीडिया के लिए चुना गया। u बनारस घराने के विख्यात तबलावादक नंदन मेहता का निधन। u सुपरहिट अलबम कैंडल्स के गायक जॉनी मैस्ट्रो का न्यूयार्क में निधन। u आईपीएल के अगले संस्करण के लिए पुणे और कोच्चि की टीम भी शामिल। u भारतीय महिला हॉकी दूसरे टेस्ट मैच में जापान से 1-4 से हारी। u जापान की महिला हॉकी टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 0-3 से हराया। u सडक पर पलने वाले बच्चों ने पहले डेल्याइट स्ट्रीट चाइल्ड फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में तंजानिया को 1-0 से हराकर भारत को विश्व चैंपियन का खिताब दिलाया। u आस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया। u आगामी टी-20 विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान ने शाहिद अफरीदी को कप्तान बनाया। u भारत के निशानेबाज जयदीप करमाकर पुरुषों की 50 मीटर राइफल के आईएसएसएफ विश्वकप स्पर्धा में रजत पदक जीता। u इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज जीती। u विश्व की नंबर वन टेनिस खिलाडी सेरेना विलियम्स को 2009 डब्ल्यूटीए की सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुना गया। u झूलन गोस्वामी को वेस्टइंडीज में होनेवाले टी-20 विश्व कप महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। u सुंदरम क्लेटन बोर्ड ने टीवीएस मोटर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वेणु श्रीनिवास की पुत्री लक्ष्मी वेणु को अतिरिक्त कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक के पद पर नियुक्त किया। u मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया ने राजेश बहल को चीफ डिजिटल ऑफिसर नियुक्त किया। u पाइप निर्माता कंपनी वेलस्पन गुजरात ने लौरी एंतेरो मल्की को कंपनी का मुख्य निदेशक नियुक्त किया। u टाटा मोटर्स म्यांमा में ट्रक कारखाना लगाने के लिए वहां की सरकार के साथ समझौता किया। u कैप्टन जीआर गोपीनाथ ने किंगफिशर एयरलाइंस के निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया। u दक्षिण अफ्रीका में ताज समूह का पहला होटल लांच किया गया। u अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय और भारत के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बीच स्नातक प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए करार। फरवरी 2010 u 55वें फिल्मफेयर अवार्ड में फिल्म पा के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर और विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस घोषित किया गया। बेस्ट फिल्म का अवार्ड थ्री इडियट्स को मिला। u समाजसेवी नानाजी देशमुख का निधन। u चिली में आए भूकंप और सुनामी में सैकडों लोग मारे गए। u एशिया की सबसे ऊंची 143 फीट की शिव मूर्ति का काठमांडू (नेपाल) में अनावरण। u भारत द्वारा भेजे चंद्रयान के राडार ने चंद्रमा पर बर्फ से भरे 40 गड्ढों के होने की पुष्टि की। u मशहूर कवि और चिंतक केदारनाथ सिंह को हिंदी अकादमी का शलाका सम्मान मिला। u भाजपा नेता प्रमोद महाजन की हत्या के आरोपी उनके भाई प्रवीण महाजन का निधन। u तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा सोशल नेटवर्किग साइट्स ट्विटर से जुडकर विश्व के पहले धार्मिक नेता बने। u इसरो ने हाइटेक जीईओएसपी का सफल परीक्षण किया। u कोलंबिया पॉप सिंगर शकीरा को उनके सामाजिक कार्यो के आधार पर इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) द्वारा विशेष राष्ट्रीय मेडल देकर सम्मानित किया गया। u सीएनएन के एक सर्वे के बाद गुरुदत्त, नरगिस, मीना कुमारी, अमिताभ बच्चन और प्राण को विश्व के 25 महान कलाकारों की सूची में शामिल किया गया। u विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट मैच के फाइनल में तमिलनाडु ने बंगाल को लगातार दूसरी बार हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। u विश्व कप हॉकी के एक मैच में आस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 12-0 से हराकर रिकॉर्ड स्थापित किया। u इंग्लैंड ने तीसरे वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश पर 45 रनों से जीत दर्ज कर श्रृंखला पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। u रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निजी बैंकों के अधिकारियों के वेतन पर लगाम लगाने का आदेश जारी किया। u देश के सबसे बडे वाणिज्यिक संगठन इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन पद पर ब्रजमोहन बंसल नियुक्त किए गए। u जापान की निसान मोटर कंपनी ने विश्व बाजार के लिए अपनी सबसे छोटी कॉम्पैक्ट कार माइक्रा लांच की। u संयुक्तराष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूनिडो) की रिपोर्ट इंटरनेशनल ईयर बुक ऑफ इंडस्ट्रियल स्टैरिक्स 2010 के अनुसार चीन, भारत और ब्राजील विश्व के टॉप टेन प्रमुख औद्योगिक उत्पादन वाले देश घोषित। u वैज्ञानिकों ने साढे तीन करोड़ साल पुराने ग्रह की खोज कर उसे बीडी प्लस-20 1990 बी नाम दिया। u अभिनेत्री जया बच्चन को लंदन में टंग्स ऑन फायर की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया। u ब्रिटिश प्रधानमंत्री गॉडर्न ब्राउन ने अमिताभ बच्चन को मधुमेह रोगियों के लिए अमिताभ नामक बस देने की घोषणा की। u 60वें बर्लिन अंतराष्टरीय महोत्सव में तुर्की की फिल्म बाल (शहद) को गोल्डन बियर और रोमन पोलंस्की (फ्रांस) को द घोस्ट के लिए बेस्ट निर्देशक का सिल्वर बियर अवार्ड मिला u ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आटï्र्स (बाफ्टा) अवार्ड समारोह में द हार्ट को बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर (कैथरीन बिगैलो) समेत कुल छह अवार्ड हासिल हुए। u दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पर्लवेव ने पॉलिटिकल अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया। u भारतीय डाकतार विभाग ने कानन देवी, देविका, सावित्री, मीना कुमारी और नूतन पर डाक टिकट जारी करने की घोषणा की। u पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। u विक्टर यानुकोविच ने यूक्रेन के राष्टï्रपति पद की शपथ ली। u भारत सरकार ने 33 फीसदी महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी। u भारत की मशहूर समाज सेविका इला रमेश को टोक्यो में आयोजित होने वाले इस साल के प्रतिष्ठित निवानो शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। u विश्वविख्यात भारतीय पेंटर मकबूल फिदा हुसैन ने कतर की नागरिकता स्वीकारी। u अफगानिस्तान सीमा पर तैनात सेना के एक कुत्ते को सैनिकों की जान बचाने के लिए वीरता पुरस्कार दिया गया। u मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त हसन गफूर महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख नियुक्त किए गए। u आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी की रैंकिंग में महेंद्र सिंह धोनी नंबर-वन बने। u भारत की पूर्व क्रिकेट कप्तान मिताली राज आईसीसी की महिला रैंकिंग में बल्लेबाजी में नंबर वन घोषित की गईं। u आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। u भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में 157 रनों से हराकर 2-0 से सीरीज जीती। 200 रन बनाने वाले सचिन मैन ऑफ द मैच बने। u मार्क स्मिथ फार्मूला वन टीम फोर्स इंडिया के मुख्य तकनीकी निदेशक बने। u भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त उद्यम क्षेत्र में 1,320 मेगावाट के दो बिजली संयंत्र लगाने पर सहमति हुई। u कोलकाता नाइट राइडर्स के शाहरुख खान ने होजरी ब्रांड लक्स कोजी के साथ करार तोडा। u देश के दिग्गज जिंस वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) को दुनिया का छठा सबसे बडा कमोडिटी एक्सचेंज चुना गया। u एएन रमन को साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ एकाउंट्स (एसएएफए) का वाइस प्रेसीडेंट चुना गया। u दुबई के सबसे बडे निर्यात बाजार में भारत सबसे बडा निर्यातक देश घोषित। u भारत सरकार की नवरत्न कंपनी नाल्को ने ग्लोबल एचआर प्रैक्टिसेज का पुरस्कार जीता। u कुन्नाथ फार्मास्युटिकल के मैनेजिंग डायरेक्टर केसी अब्राहम को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2009 से नवाजा गया। v भारतीय मूल के व्यापारी वीम कोचर को कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने सीनेट के लिए नामांकित किया।
जनवरी, 2010 v हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स फैशन वल्र्ड की शीर्ष कंपनी अरमानी की ब्रांड अंबेसडर बनीं। v रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए भारत 2013 में अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान भेजने की घोषणा। v ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मसूद अली मोहम्मदी की हत्या। v अहमदाबाद को देश की पहली पूर्ण बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) प्रणाली को 2010 का सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट अवार्ड दिया गया। v शताब्दी का सबसे लंबा एन्युलर (छल्ले के आकार का) सूर्यग्रहण दिखा। v अपने 54वें जन्मदिन पर उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने हिंदी और अंग्रेजी में लिखी अपनी पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा रिलीज की। v दक्षिण कोरिया के राष्टï्रपति ली म्यूंग-बक इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। v किम क्लिस्टर्स ने ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर खिताब जीता। v टामी राब्रेडो की मदद से स्पेन ने ब्रिटेन को हराकर अपना तीसरा होपमैन कप जीता। v बेल्जियम की यानिना विकमेयर ने इटली की फ्लेविया पेनेटा को हराकर एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
v विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप के सातवें दौर के मैच में टर्की को हराकर भारत तीसरे स्थान पर रहा। v सचिन तेंदुलकर सन 2009 की अंतिम तिमाही में 1.5 करोड़ रुपये चुकाकर देश में सबसे ज्यादा आयकर भरने वाली शख्सियत बने। v एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के त्रिकोणीय मैच के फाइनल में भारत को चार विकेट से हराकर श्रीलंका ने खिताब जीता। v भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर की याद में भारत और इंग्लैंड के बीच द्विपक्षीय स्कॉलरशिप कार्यक्रम शुरू। v रूस की एलेना डिमेटिवा ने अमेरिकी खिलाडी सेरेना विलियम्स को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता। v कुमार संगकारा किंग इलेवन के कप्तान बनाए गए। v दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरएसपी सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। v उपभोक्ता सामानों की प्रमुख कंपनी डाबर ने बेल्जियम की कंपनी के साथ तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए। v रिलायंस कम्युनिकेशन की डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनी बिग टीवी ने इंडियागेम्स के साथ समझौता किया। v शिवराज पाटिल को गवर्नर बनाया गया। v विश्व क्रिकेट टेस्ट में सर्वाधिक पारी खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हंै। मुख्य न्यायाधीश पीडी दिनाकरन पर महाभियोग चलाने के लिए समिति गठित की गई। v जसवंत सिंह को लंदन स्थित संगठन पीस इंटरनेशनल ने दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति दूत के सम्मान से नवाजा। एमिटी विश्वविद्यालय ने बाबा रामदेव को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया। vपश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का निधन। v ऑटोकार इंडिया 2010 के तहत नैनो को कार ऑफ द इयर का अवॉर्ड दिया गया। -इस साल आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि ली ज्यूंग-बक होंगे। एलोना बोंडारेंको को होबार्ट इंटरनेशनल का खिताब मिला।
v डॉ. कंवलजीत सिंह संधू एसोसिएशन ऑफ फूड साइंटिस्ट्स ऐंड टेक्नोलॉजिस्ट्स द्वारा युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2008 से सम्मानित। v झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक टेकलाल महतो झारखंड विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष की शपथ ली। v अलकायदा से आतंकी खतरों के बाद अमेरिका-ब्रिटेन ने अमन की राजधानी सना स्थित अपना दूतावास बंद किया। v वरिष्ठ कवि और उपन्यासकार जीवकांत को मैथिली भाषा का शीर्ष पुरस्कार 'प्रबोध साहित्य सम्मानÓ से नवाजा गया। v बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. मुजीब-उर-रहमान के हत्यारों के खिलाफ डेथ वारंट। v भारतीय मूल के कनाडाई लेखक मोएज गुलाम हुसैन वासन को उनकी पुस्तक 'ए प्लेस विदिन रिडिस्कवरिंग इंडियाÓ को लिटरेरी अवॉर्ड से नवाजा गया। v झारखंड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को 'लीजेंड ऑफ झारखंडÓ की उपाधि। v हॉलीवुड स्टार डॉट कॉम के एक सर्वे के मुताबिक एंजेलिना जोली दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री घोषित। v यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के खगोलविदों ने नासा की हबल अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से 13 अरब साल पुरानी अल्ट्रा ब्लू आकाशगंगाओं की खोज की। v लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों से लोहा लेने वाली रुखसाना कौसर और स्वर्गीय नरेंद्र कौशिक को सर्वोच्च राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया। v एनवाईसी नेक्स आइडिया 2009-10 ग्लोबल प्लान कंपीटिशन में ग्रीननेक्स्ट टेक्नोलॉजी v सॉल्यूशंस प्रतियोगिता की सिरमौर रही। यह आईआईटी के तीन छात्रों का समूह है। v राजीव शाह ने यूएस एड फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के प्रशासक के तौर पर शपथ ली। v अप्सरा अवॉर्ड समारोह में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कलÓ को सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन के लिए (अनिता श्रॉफ और डॉली), सर्वश्रेष्ठ संगीत (प्रीतम), सर्वश्रेष्ठ गायक (मोहित चौहान), श्रेष्ठ कहानी (इ ितयाज अली) और सर्वश्रेष्ठ कलाकार समेत पांच अवॉर्ड मिले। इसके अलावा फिल्म गजनी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रब ने बना दी जोड़ी) और प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कमीने)का अवॉर्ड मिला। v स्पेन के राफेल नडाल ने कैपिटला विश्व टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में स्वीडन के रोबिन सोडरलिंग को हराकर खिताब जीता। v ईस्ट बंगाल ने शिलांग को पेनाल्टी शूट में हराकर छठी बार फेडरेशन कप फुटबॉल का खिताब जीता। v भारत ने अंडर-19 त्रिकोणीय क्रिकेट श्रंृखला के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर खिताब जीता। श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर रही। v भारत के परनोज कुमार और नरेश सिंह को 'बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताÓ के हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक। v कृष्णन शशिकिरण की अगुवाई में भारतीय शतरंज टीम अजरबेजान की टीम को हराकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंची। v कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस. अयप्पन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का कार्यभार संभाला। v स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड मैनेजमेंट ने युचुअल फंड बेचने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करार किया। v ट्रैवल पोर्टल डॉट ने विज्ञापन हिस्सेदारी के लिए इंटरनेट सर्च इंटरनेट सर्च इंजन याहू के साथ करार किया। v वर्ष 2009 वैश्विक कार बाजार में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए चीन दुनिया का नंबर वन कार बाजार बनकर उभरा। v भारत-जापान ने भारत के एक शहर को संयुक्त प्रयास से सोलर सिटी बनाने के करार पर दस्तखत किया। v हुंडई ने 'आई-10Ó का इलेक्ट्रिक वर्जन लांच किया। दिसंबर 2009
v अमेरिकी टीवी स्टार मिशेल डुगर ने 19वें बच्चे को जन्म देकर मनोरंजन की दुनिया में एक नया कीर्तिमान बनाया। v भारतीय वैज्ञानिकों ने एटमी हथियार ले जाने और 350 किमी तक मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल धनुष का सफल परीक्षण किया। v अमेरिका के चौथे सबसे बडे शहर ह्यूस्टन में पहली बार एक समलैंगिक महिला एनिसी पार्कर को मेयर चुना गया। v आईसीएआर के महानिदेशक पद पर एस अयप्पन की नियुक्ति। v मध्यप्रदेश के सागर में किन्नर उम्मीदवार कमला बुआ ने भाजपा प्रतिद्वंद्वी को हराकर मेयर पद पर कब्जा जमाया। v जसवंत सिंह ने संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। v दक्षिण कोरिया के पूर्व प्रधानमंत्री हान मेयोंग सूक को उनके जीवनकाल में 50,000 डॉलर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। v ब्रिटेन के समुद्री पुरातत्ववेत्ताओं ने कैरेबियन सागर के अंदर गुम हुए शहर अटलांटिस को ढूंढा। v साइना नेहवाल ने सन् 2012 लंदन में ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) के साथ तीन साल का करार किया। v भारतीय फुटबॉल टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में मालदीव को 3-1 से हराकर सैफ चैंपियनशिप में पांचवी बार खिताब जीता। v न्यूजीलैंड ने चैंपियन चैलेंज हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। v भारत ने अर्जेंटिना को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। v गोल्फर मुनियप्पा को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एशियाई उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। v इजरायल के बोरिस गेलफांड ने यूक्रेन के रुस्ना पोनोमारियोव को हराकर विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीता। v स्पोट्र्स इलस्ट्रेटेड ने बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। v गगन नारंग ने भारत के लिए एशियाई एयर गन निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते। v दिग्गज अमेरिकी पेट्रोलियम कंपनी एक्सानमोबिल कॉर्पोरेशन घरेलू ऊर्जा फर्म एक्सटीओ एनर्जी का 19 खरब रुपये में अधिग्रहण किया। v चीन की शेनझेन एफएसटी पॉवर टेक्नालॉजी कंपनी ने रिचा इंटरनेशनल के साथ मार्केटिंग और वितरण संबंधी समझौता करते हुए लीथियम ऑयन बैटरी बाजार में उतारी। v ब्रिटिश सेना ने खर्च में कटौती करने के इरादे से अपनी उडऩ तस्तरी हॉटलाइन बंद की। v नामीबिया के राष्टरपति हिफिकेपुनए लुकास पोहांबा राष्टरपति निर्वाचित। v पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम अक्षय कुमार के साथ फिल्म पटियाला हाउस में अभिनय करेंगे। v अनारकली और ताजमहल जैसी फिल्मों की नायिका बीना राय का निधन v भारत और रूस के बीच नाभिकीय ऊर्जा कारोबार केकरार पर हस्ताक्षर। v रोमानिया में हुए राष्टरपति चुनाव में निवर्तमान राष्टरपति ट्राइआन बेसेस्कु फिर जीते। v इजरायल के चीफ ऑफ स्टाफ गैवी अशकेनाजी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए। v कार्नेल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कौशिक बसु ने वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद संभाला। v नेपाल के सेना प्रमुख छत्रमान गुरुंग को राष्टरपति प्रतिभा पाटिल ने मानद उपाधि से सम्मानित करने का फैसला किया। v 12 वां अन्तरराष्टरीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार समारोह कनाडा के ओंटारियो शहर में होगा। v जिब्राल्टर की काइनी एल्दोरिनो ने मिस वल्र्ड 2009 का खिताब जीता। v भारत की पूजा चोपड़ा 16वीं स्थान पर रही। उन्हें ब्यूटी विद ए पर्पजका खिताब मिला। v ताज होटल्स रिसोर्ट ऐंड पैलेस के बेंगलुरु व मालद्वीप होटल को बेस्ट क्वालिटी का अवॉर्ड मिला। v तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को एक पारी और 24 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से जीता। वीरेंद्र सहवाग मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। v तीसरे टेस्ट में श्रीलंका को हराकर भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 124 अंक हासिल कर नंबर वन बना। v स्पेन ने लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार डेविस कप खिताब अपने नाम किया। v रूस के निकोलेई देवीदेंको ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर एटीपी वल्र्ड टूर का खिताब जीता। v आस्ट्रेलिया ने जर्मनी को हॉकी के फाइनल में 5-3 से हराकर चैंपियन ट्राफी जीता। v रूस की रक्षा शिपयार्ड 'यांतरÓ ने बाल्टिक क्षेत्र में भारतीय युद्धक पोत 'आईएनएस तेगÓ का जलावतरण किया। v जापान ने पांचवें जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण किया। v हाईकोर्ट के जस्टिस माहताब सिंह गिल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया। v पूर्व वामपंथी विद्रोही जोश मुजिका उरुग्वे के राष्ट्रपति बने। v ग्रैमी अवार्ड विजेता गायक और गीतकार स्टीवी वांडर संयुक्त राष्ट्रसंघ शांतिदूत बनें। v शिवसेना-भाजपा उम्मीदवार श्रद्धा जाधव मुंबई की नई महापौर चुनी गईं। v राजस्थान के राज्यपाल एसके सिंह का देहावसान। v 40वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में ताईवान की फिल्म 'आई कांट लिव विदाउट यूÓ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित हुई। v तनिष्क के 'क्वीन ऑफ डायमंडÓ का ताज दिल्ली की सुश्री शेहला के सिर सजा। v हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल प्रभाराव ने राजस्थान के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ली। v न्यूयार्क की सीनेट ने समलैंगिकों को शादी करने का अधिकार देने वाला प्रस्ताव नामंजूर किया। v खगोल वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में सूर्य से 35 गुना ज्यादा गरम तारे की खोज की। v ए आर रहमान स्लमडॉग मिलेनियर के दो गीतों के लिए 2010 के ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित हुए। v 2009 के सबसे घटिया हेयरस्टाइल का खिताब इस साल अमेरिकी गायिका अभिनेत्री और मॉडल कासेंद्रा वेंचुरा को मिला। v स्विट्जरलैंड के बेरटेंरड पिकार्ड ने सौर उर्जा से उड़ाया पहला विमान। v अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के इबू पटेल को प्रतिष्ठित 'ग्रामेयेरÓ पुरस्कार से सम्मानित किया। v अर्र्जेंटीना और बर्सिलोना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी लियोन मेस्सी को 'बालोन डि ओरÓ पुरस्कार से नवाजा गया। v साइना नेहवाल वर्ष 2009 के स्पोट्र्स इलेस्टे्रेटेड स्पोट्र्सपर्सन अवार्ड के लिए चुनी गईं। v फ्रांस को दो बार ग्रैंड स्लैम विजेता खिलाड़ी एमेली मोरेसो ने टेनिस जगत से संन्यास लिया। v इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका से एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला 2-1 से जीती। कोलिंगवुड मैन ऑफ द सीरीज बने। v उद्योग संगठन सीआईआई ने 'आईआईसी सस्टेनिबिलिटीÓ पुरस्कार के लिए इस साल टाटा केमिकल्स लिमिटेड की बबराला इकाई को चुना। v निजी मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने दो मोबाइल सिम की सुविधा से लैस नया मॉडल केकेटी-24 लॉन्च किया। v देश की सबसे बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) उद्योग जगत को कॉन्फ्रेेंसिंग सेवा मुहैया कराने के लिए ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी) से हाथ मिलाया। v गीतांजलि जेम्स लिमिटेड ने सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्रालय का 'बेस्ट ए प्लायरÓ का पुरस्कार जीता। v कल्याणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज ने बिजली उपकरण बनाने के लिए अल्सटाम के साथ गठजोड़ किया। v आयशर मोटर्स लिमिटेड (ईएमएल) के मित्सुविशी मोटर कॉरपोरेशन की 3.18 फीसदी हिस्सेदारर खरीदने के बाद भारतीय प्रवर्तकों की कुल हिस्सेदारी 55.93 फीसदी हो गई। v ग्रामीणों के लिए सौर ऊर्जा आधारित जीएसएम बेस स्टेशन विकसित करने के कारण विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने विहिन नेटवक्र्स लिमिटेड (वीएनएल) को पुरस्कार के लिए चुना।
नवंबर 2009 v फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और ब्रिटेन के उद्योगपति राज कुंद्रा परिणय सूत्र में बंधे। v भारतीय अर्थशास्त्री सिद्धार्थ तिवारी को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का सचिव नियुक्त किया गया। v राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सबसे उम्रदराज महिला के रूप में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भर कर कीर्तिमान स्थापित किया। v प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हालिया अमेरिकी दौरे पर अमेरिका के साथ छह सहमति पत्रों (शिक्षा, विकास, कृषि, स्वास्थ्य, व्यापार और ग्रीन पार्टनरशिप) पर हस्ताक्षर किए। v भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के निदेशक श्रीकुमार बनर्जी को परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। v स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 2 दिसंबर को फ्रांसीसी फिल्म महोत्सव में फ्रांस द्वारा 'ऑफिसर डि ला लीजन डि ऑनरÓ से अलंकृत किया जाएगा। v लंदन में भारत की विदेश राज्य मंत्री परणीत कौर को पंजाब में उनके विशेष योगदान के लिए 2009 के 'सिख ऑफ द ईयरÓ पुरस्कार से नवाजा गया। v भारत के इसैया सनम ने 16वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की पुरुष कंपाउंड स्पर्धा में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। v भारत के हरिंदर पाल सिंह संधू ने इंडियन चैलेंजर सीरीज का खिताब जीता। v भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल लंदन में होने वाले पांचवे सालाना विश्व स्क्वैश पुरस्कारों में 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ीÓ चुनी गईं। v संजीव हांडा पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक नियुक्त हुए। v मध्य भारत की अग्रणी जिंस ब्रोकिंग कंपनी, इंडो थाई कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड (आईसीईएक्स) की सदस्यता हासिल की। v भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी संस्था (इफको) को उर्वरक उत्पादन एवं सहकारी वितरण क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉटकोप ग्लोबल अवॉर्ड मिला। v छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिलीप राव साहेब देशमुख कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) के चेयरमैन बने। v आई इन्फोटेक बीपीओ के नए मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक पराग पाटणकर होंगे। v मोबाइल हैंड सेट बनाने वाली कंपनी स्पाइस ने विद्यार्थियों के लिए मल्टी सिम श्रेणी में एम 6060 लॉन्च किया। v जन्म से बहरे भारतीय मूल के 19 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी छात्र राजबल ने तीन माह तक चली 'एसएज गॉट टैलेंटÓ टीवी शो में विजेता बन 33000 डॉलर का पुरस्कार जीता। v जोहानिसबर्ग में हुए 'प्राइड ऑफ इंडियाÓ सौंदर्य प्रतियोगिता में केमिकल इंजीनियर वेरुष्का चेट्टी को 'मिस प्राइड ऑफ इंडिया 2009Ó और प्रबंधन के अंतिम वर्ष के छात्र जतिल नाना को 'मिस्टर प्राइड ऑफ इंडिया 2009Ó के खिताब से नवाज गया। v द न्यू ऑक्सफोर्ड अमेरिकन डिक्शनरी ने 'अनफ्रेड को 'वर्ड ऑफ द इयर (इस साल का शब्द) घोषित किया है। 'अनफ्रेड का शाब्दिक अर्थ किसी भी सोशल नेटवर्र्किंग साइट से मित्रों की सूची में से किसी व्यक्ति को हटाना होता है। v कम बजट की हॉरर मूवी पैरानॉमल एक्टिविटी अमेरिकी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं। v बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को वर्ष 2009 के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। v गुरुदत्त की अनेक फिल्मों के पटकथाकार और लेखक और साहिब बीवी और गुलाम से निर्देशक बने अबरार अल्वी का निधन। v मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला के अनुसार किन्नरों की अलग पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र पर अब टी लिखा जाएगा। v सार्बिया के शीर्ष टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। v पाकिस्तान के विवादास्पद क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अतिरिक्त चर्बी निकालने के लिए लंदन से लिपोसक्शन सर्जरी कराई। v 10वींएशियन जुनियर जूडो चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले निप्पू पहले भारतीय बने। v श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसन्ना जयवद्र्धने और महेला जयवद्र्धने ने मिलकर भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में छठे विकेट के लिए 351 रनों की साझेदारी कर 72 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। v फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने एशियाई चैंपियन ईराक को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से निलंबित करने की घोषणा की। v महिंद्रा सत्यम को 37 कंपनियों से कुल 1,230.40 करोड़ रूपये के बकाए की वसूली के संबंध में कानूनी नोटिस मिले हैं। v अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पुअर्स (एस एंड पी) के एशिया प्रशांत के मुख्य अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया गया। v लक्ष्मी मित्तल ने ओएनजीसी की भागीदारी में कजाकिस्तान में तेल क्षेत्र विकसित करने की परियोजना से हाथ खींचा। v आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड ने (एपीएसी) इमर्र्जिंग मार्केट्स एसआई पार्टनर श्रेणी में टेराडाटा पार्टनर इ पेक्ट अवॉर्ड हासिल किया। v भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सप्ताहांत में 285.414 अरब डॉलर से बढ़कर 286.376 अरब डॉलर हुआ। v अमेरिकी और जापानी वैज्ञानिकों ने सुदूरवर्ती 22 आकाशगंगाओं का पता लगाया। v लंदन में आप्रवासी भारतीय उद्यमी करतार लालवानी को लॉयड्स टीएसबी ज्वेल लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। v रूसी नोबल पुरस्कार विजेता विताली गिंसबर्ग का लंबी बीमारी के बाद निधन। v अमेरिकी राष्टरपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राजीव शाह को यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के प्रमुख पद पर नामांकित किया। v बिहार विधानसभा और विधान परिषद के पूर्व सदस्य और स्वतंत्रता सेनानी गौरीशंकर डालमिया पर पांच रुपये मूल्य का डाक टिकट जारी किया गया। v यूनेस्को ने ताज महल और हुमायूं का मकबरा जैसे दो भारतीय स्मारकों के चित्रों वाले दो पदक जारी किए। v भारत के पहले चंद्रमिशन चंद्रयान-1 ने पहली बार चांद पर मिनी मैग्नेटोस्फीयर (सीमित चुंबकीय सतह) का पता लगाया। v विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने एशियाई इंडोर खेलों की इंग्लिश बिलियर्ड सिंगल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। v भारत की बबिता और अलका तोमर ने हरगोविंद सिंह अंतरराष्टरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को दो स्वर्ण पदक जीते। v छठे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज 3-2 से जीती। v भारतीय हॉकी टीम सातवें एशिया कप के फाइनल में चीन से 3-5 से हारकर उपविजेता बनी। v भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहिंदर अमरनाथ को 2008-09 के लिए सीके नायडू लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया। v मिताली राज भारतीय आईसीसी में एक दिवसीय बल्लेबाजी (महिला) रैंकिंग में विश्व में नंबर वन रैंकिंग पर पहुंची। v तीसरे वन डे क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को सात रनों से हराकर 2-1 से सीरीज जीती। v ओमप्रकाश ने चीन में चल रही 18वीं एशियाई एथेलिटिक्स चैंपियनशिप खेल में गोला फेंक में भारत की ओर से पहला स्वर्ण पदक जीता। v दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में जिंबाब्वे को 212 रनों से हराकर 2-0 से सीरीज जीती। v 18वीं एशियाई एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत की सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टिपलचेज प्रतियोगिता में रजत और किरन तिवारी ने कांस्य पदक जीता। v ब्रिटेन के वित्तीय सेवा बाजार के नियामक ने स्विट्जरलैंड की बैंकिंग कंपनी यूबीएस पर 80 पौंड का जुर्माना लगाया। v इजरायल ने भारत को 1.1 अरब डॉलर की उन्नत हवाई सुरक्षा प्रणाली देने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। v भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन एके पुरवार इंडिया इंपोलाइन इन्वेस्टमेंट सर्विसेज (आईआईआईएस) के चेयरमैन नियुक्त हुए। v रवींद्रनाथ नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) के वित्त निदेशक बनाए गए। v नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी गोवा में स्थित है। v पा फिल्म में अमिताभ बच्चन प्रोजेरिया बीमारी से पीडि़त दिखाया गया है। v चीन में हाल ही में कृत्रिम बर्फबारी के लिए सिल्वर आयोडाइड रसायन जिम्मेदार है। v अमेरिका की यूबा सिटी के पहले सिख मेयर भारतीय मूल केकाश गिल को बनाया गया है। v हाल ही में वल्र्ड टूरिज्म अवार्ड इनक्रेडिबल इंडिया को प्रदान किया गया। v भारतीय हॉकी टीम का नया कप्तान राजपाल सिंह को बनाया गया है। v मध्य प्रदेश ने अपने स्थापना (1956) की 54वीं सालगिरह मनाई। v रूसी परमाणु पनडुब्बी से बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण। v अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने चुनाव से हटने की घोषणा की। v ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने हृदय के ऑपरेशन में पहली बार रोबोट द्वारा विकिरण (रेडिएशन) किरणों को नियंत्रित किया गया। v वर्ष 2010 के अंग्रेजी फिक्शन प्रकाशन के लिए दिए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आईएमपीएसी डबलिन लिटरेरी अवार्ड की सूची में अरविंद अडिगा और सलमान रश्दी का नाम शामिल। v वेनेजुएला की राजधानी कराकास में पानी पर राशनिंग। v वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी का गाजियाबाद में निधन। v कनाडाई वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे छोटा (12.4 मील चौडा) न्यूट्रॉन तारा खोजा। v ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन के 9 शतक 1. कोलंबो में 110 रन (1994) 2. कानपुर में 100 रन (1998) 3. शारजाह में 143 रन (1998) 4. शारजाह में 134 रन (1998) 5. ढाका में 141 रन (1998) 6. इंदौर में 139 रन (2001) 7. ग्वालियर में 100 रन (2003) 8. सिडनी में 117 रन (2008) 9. हैदराबाद में 175 रन (2009) v कलर ओपेन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सेरेना विलियम्स ने वीनस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। v महाराष्ट्र की प्रतीक्षा संतोष ने तीसरे एशियाई खेलों की वोविनाम (वियतनामी मार्शल आर्ट) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। v कतर ओपेन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सेरेना विलियम्स ने वीनस को 6-2, एवं 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। v यूक्रेन के क्वालीफायर एस स्टाकोवस्की ने फाइनल मुकाबले में अर्जेटीना के एच जेबालोस को हराकर टूर्नामेंट जीता। v फ्रांस के माइकल लोड्रा को हराकर क्रोएशिया के इवान जुबिसिक ने खिताब जीता। v स्वीडन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के फॉरवर्ड खिलाडी हेनरिक लार्सन ने संन्यास लिया। v नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली हाफ मैराथन रेस में इथोपिया के डेरिबा मिरगा (पुरुष वर्ग) और केन्या की मैरो किटानी (महिला वर्ग) ने जीता। भारत की ओर से राजस्थान के दीपचंद सहारन और उत्तर प्रदेश की सुकन्या विजयी रहे। v विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने पूर्व विश्व चैंपियन रूस के अनातोली कारपोव को हराकर चार रैपिड बाजियों की शतरंज सीरीज जीती। v सचिन तेंदुलकर वन डे क्रिकेट में सत्रह हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले खिलाडी बनें। v बंाग्लादेश ने जिम्बाब्वे को पांचवें वन डे क्रिकेट मैच में एक विकेट से हराकर 4-1 से सीरीज जीती। v श्रीलंका और बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेट कोच आस्ट्रेलिया के डेव व्हाटमोर कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच और सौरव गांगुली कप्तान चुने गए। v भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई कप के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर अगले साल अर्र्जेटीना में आयोजित विश्वकप हॉकी के लिए अपनी जगह पक्की की। v 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए केंद्र ने कुल बजट 767 करोड से बढाकर 1620 करोड रुपये किया। जानी मानी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लि. का ब्रिटिश कंपनी लोनार्मेड ग्रुप के साथ 4.55 करोड डॉलर का समझौता। v पंजाब नेशनल बैंक का फिम बैंक माल्टा, बैंक आईएफआईएएस इटली व ब्लेंड फाइनेंशियल सर्विसेस लि. के साथ करार। v अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अमेरिकी शिक्षा पद्धति को बेहतर बनाने के लिए 4 अरब डॉलर का संघीय पैकेज जारी। v दिल्ली हाफ मैराथन के पुरुष विजेता का नाम है डेरिबा मिरगा(इथियोपिया)। v झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं। v राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ब्रिटेन और साइप्रस की यात्रा पर गई थी। v हाल ही में तीसरे एशियाई खेलों का आयोजन हनोई (वियतनाम) में किया गया।-भूपिंदर सिंह हुड्डा v हरियाणा के और दोरजी खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। v केद्र सरकार के एडीशनल सोलिसिटर जनरल अमरजीत सिंह दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित। v विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक डॉ. के राधाकृष्णन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष बनाए गए। v जयपुर तेल डिपो में लगी भयंकर आग से अरबों रुपयों की संपत्ति जलकर खाक। v भारतीय कृषि अनुसंधान संंस्थान (आईएआरआई) के वैज्ञानिक दुनिया के सबसे छोटे कीड़े 'मंगलौसÓ की खोज करने में सफल रहे। v नेपाल सरकार ने मदन कुमार भट्टाराई को देश का नया विदेश सचिव नियुक्त किया। v उत्तर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जिन अल अबिदीन बेन अली पांचवी बार राष्ट्रपति चुने गए। v नासा ने आज फ्लोरिडा के केनडी स्पेस सेंटर से दुनिया का सबसे लंबा रॉकेट एरिस-1 (327 फिट लंबा) छोड़ा। v पश्चिम बंगाल के झारग्राम में माओवादी नक्सलियों ने भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को पांच घंंटों तक बंधक बनाए रखा। v होंडुरास के राष्ट्रपति रोबर्टो मिशेलैलो के भतीजे की हत्या। v पाकिस्तान की एक कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित किया। v फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक पर फर्जी नौकरियां दिलाने के आरोप में मुकदमा कायम। v हैती के राष्ट्रपति रीनि प्रिविल ने योजना मंत्री मैक बेल्लेखि को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। v चीन की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के जनक कहे जाने वाले रॉकेट वैज्ञानिक कियान जूसेन का 98 वर्ष में निधन। v भारतीय फार्मूला वन टीम फोर्स इंडिया के चेयरमैन विजय माल्या अंतरराष्ट्रीय आटोमोबाइल फेडरेशन की ïिवश्व मोटर स्पोट्र्स काउंसिल में चुने गए। v ब्राजील के कार्लोस परेरा दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल टीम के दुबारा कोच नियुक्त हुए। v मलेशिया में राष्ट्रकुल सीनियर और जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए 17 स्वर्ण और 27 रजत पदक जीत कर भारोत्तोलन दल ने 'टीम खिताबÓ जीता। v भारतीय हॉकी टीम ने कनाडा को सातवें हॉकी टेस्ट में हराकर 6-0 से शृंखला जीती। v इटली की फ्रांसिस्का ïिशवोन ने बेलारूस की खिलाड़ी ओल्गा गोवोत्र्सोवा को हराकर क्रेमलिन कप अपने नाम किया। v अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व अंपायर और लगातार तीन वल्र्ड कप क्रिकेट फाइनल्स में अंपायरिंग कर चुके डेविड शेफर्ड का कैसर से निधन। v डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप में रूस की दिनारा सफीना को हराकर सेरेना विलियम्स टेनिस क्वीन बनीं। v सहज ग्रोवर निकोलस क्लेरी को हराकर अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट में भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बने। v याहू ने मुफ्त वेब होस्टिंग सेवा उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट जियोसिटीज को बंद किया। v रिलायंस इंडस्ट्रीज अनिल अंबानी के आंध्र प्रदेश स्थित बिजली घर के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पुन: शुरू करने पर राजी। v एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण भारतीय रिजर्व बैंक के नए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किए गए। v सिंतबर के तीसरे तिमाही में 3.5 की विकास दर का हवाला देते हुए अमेरिका ने खुद पर छाई मंदी को खत्म होने का दावा किया। v अक्षय ऊर्जा स्रोतों से संबद्ध भारतीय कंपनी केश न्यूबेर सॉल्यूशंस ने साइप्रस की कंपनी नोरास्को के साथ गठबंधन किया। v स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के एसबीआई में विलय की प्रक्रिया शुरू।अक्टूबर 2009 v लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार अगले साल से आईपीयू के एशिया पेसिफिक ग्रुप की अध्यक्षता करेंगी। अभी यह पद चीन के पास है। v भारतीय डॉक्टर केतन देसाई को 94 देशों की सदस्यता वाले विश्वविद्यालय चिकित्सा संघ (डब्ल्यूएमए) का अध्यक्ष चुना गया। v जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे की ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद ने विश्व में पहली बार अपने कैबिनेट की मीटिंग समुद्र के भीतर संपन्न की। v संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी सांसद शाहनवाज हुसैन को अमेरिका ने वीजा नहीं दिया। हालांकि बाद में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उन्हें वीजा मिल गया। v 'स्ट्रा डॉग्स, 'नेटवर्क और 'मिडनाइट एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हॉलीवुड फिल्मों के निर्माता डेनियल मेलनिक का निधन 20 अक्टूबर को हो गया। v प्रफुल्ल पटेल अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। v शाह वजाहत हबीबुल्ला ने जम्मू कश्मीर में सूचना के अधिकार की निगरानी की नई जिम्मेदारी निभाने के लिए मुख्य सूचना आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया। v मुंबई के चितरंजन पटनायक ने लगातार 40 घंटे से अधिक समय तक वीडियो गेम खेलकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। v कन्नड़ फिल्मों के निर्माता निर्देशक गिरीश कासरवल्ली को 2009 का 'एक्सीलेंस इन सिनेमाÓ क्रिस्टल ग्लोब अवार्ड और चंद्रप्रकाश द्विवेदी को कल्चरल कैटलीस्ट अवार्ड दिया गया। v माइकल जैक्सन के इंग्लैंड टूर के फाइनल रिहर्सल पर बनी फिल्म 'दिस इज इटÓ 28 अक्टूबर को रिलीज होगी। v वन प्रबंधन से जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का मुकाबला करने के लिए भारत पांच धनी देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, डेनमार्क और नार्वे समूह में शामिल हुआ। v इस्लामाबाद में अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद पाक के सभी शिक्षण संस्थान अनिश्चित काल के लिए बंद किए गए। v सेंट पीटर्सबर्ग में एक किंडरगार्टन स्कूल परिसर में द्वितीय विश्व युद्ध काल की बारूदी सुरंग मिली। v ऑस्कर विजेता गीतकार गुलजार को 11वें ओसियान फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया। v वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दिया। v अरबपति निवेशक कार्ल आईकैन ने याहू के निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया। v हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका सिंपसन के टीवी रियलिटी शो 'प्राइज ऑफ ब्यूटीÓ में नेहा धूपिया को बॉलीवुड की ब्यूटी अंबेसडर चुना गया। v समांथा स्टोसुर ने इटली की फ्रांसेस्का शिवोने को हराकर 'जापान ओपेन महिला सिंगल्सÓ का खिताब जीता। v रूसी खिलाड़ी निकोल डेविडेंको ने रॉफेल नाडाल 7-6, 6-3 से हराकर पहली बार शंघाई मास्टर के खिताब पर कब्जा किया। v जिंबॉब्वे ने केन्या को चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में छह विकेट से हराया। v पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले साल वेस्टइंडीज में आयोजित टी-20 विश्वकप के लिए शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया। v भारत के युवा भारोत्तोलकों ने मलेशिया के पेनांग में चल रही राष्ट्रसंघ सीनियर और जूनियर चैंपियनशिप में छह स्वर्ण और चार रजत पदक जीते। v फर्राटा चैंपियन यूसैन बोल्ट 'ऑर्डर ऑफ जमैकाÓ पदक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। v द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त मशहूर खोखो कोच गोपाल फड़के का निधन 22 अक्टूबर को हो गया। v ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने फाइनल में वेस्टइंडीज की त्रिनिडाड एवं टोबैगो को 41 रन से हराकर पहला चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता। v छठे हॉकी टेस्ट मैच में भारत ने कनाडा को 3-1 से हराया। v फ्रांस के जीन टोड फार्मूला रेसों को आयोजित करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल संघ (एफआईए) का अध्यक्ष चुना गया। v बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण ने बीमाधारकों और बीमा कंपनियों की सहूलियत के लिए इंश्योरेंस इंफार्मेशन ब्यूरो की स्थापना की। v देश की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 2009 की विश्व की शीर्ष वैश्विक कंपनियों में 11वां स्थान मिला। पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: जापानी नितेंदो, गूगल और एप्पल का स्थान है। v रिलायंस कम्युनिकेशन ने घरेलू बाजार में सीडीएमए ग्राहकों के लिए ब्लैकबेरी टूर स्मार्टफोन बाजार में उतारा। v प्रबंधन क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने एशिया प्रशांत एमऐंडए 2009 का पुरस्कार हासिल किया। v सेल ने पिछले वित्त वर्ष के लिए सरकारी कोष में 460.81 करोड़ का लाभांश जमा किया। v अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने मुंबई में अपनी तरह का पहला केयर एक्सपीरियंस सेंटर खोला। v भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के मुखिया सुनील मित्तल को इस साल का लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवार्ड मिला। v फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को दवा कंपनी डॉ. मोरप्पन ने अपने उत्पादों के ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया। v प्राकृतिक गैस के उत्खनन एवं उत्पाद से जुड़ी नवरत्न कंपनी गेल इंडिया को ऑयल इंडिया सेफ्टी अवार्ड दिया गया। v अमेरिका में नियामकों द्वारा दो अन्य बैंकों का प्रबंधन अपने हाथों में लेने के बाद इस वर्ष यहां दिवालिया होने वाले बैंकों की संख्या 101 हुई। राष्टरी फिल्म पुरस्कार v बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वेलफेयर के लिए 'तारे जमीं पर (हिंदी)Ó को चुना गया। v बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू का अवार्ड अंतद्वंद्व (हिंदी) को मिला। v बेस्ट चिल्ड्रेन के लिए फिल्म-फोटो (हिंदी) को अवार्ड दिया गया। v बेस्ट एनीमेशन फिल्म का अवार्ड तमिल फिल्म 'इनिमी नांगाथनÓ को सेलेक्ट किया गया। v बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड नाल्लु पेन्नुंगल को मलयालम फिल्म के लिए दिया गया। v बेस्ट एक्टर के लिए तमिल फिल्म के अभिनेता प्रकाश राज को फिल्म कांचीवरम् के लिए चुना गया। कन्नड़ फिल्म गुलाबी टॉकीज के लिए उमाश्री को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। v बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को फिल्म गांधी माय फादर (हिंदी) के लिए चुना गया। v शेफाली शाह को फिल्म लास्ट लियर (अंग्रेजी) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। v बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवार्ड शरद गोयकर को मराठी फिल्म तिंग्या के लिए मिला। v शंकर महादेवन को हिंदी फिल्म तारे जमीं पर के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला वहीं महिला श्रेणी के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड गायिका श्रेया घोषाल को फिल्म जब वी मेट के लिए मिला। v बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड फिरोज अब्बास खान गांधी को हिंदी फिल्म 'माय फादरÓ के लिए मिला। v साबू सिरिल को हिंदी फिल्म 'ओम शांति ओमÓ के लिए बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। v गीतकार प्रसून जोशी को हिंदी फिल्म तारे जमीं पर के लिए बेस्ट गीतकार का अवार्ड मिला। बेस्ट ज्यूरी अवॉर्ड अनिल कपूर की फिल्म गांधी माय फादर को मिला। v विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक का आयोजन दिल्ली में किया गया। v चौथा पूर्व एशिया सम्मेलन हाल ही में 'हुआहिनÓ में संपन्न हुआ। v हरभजन सिंह वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक हजार रन बनाने और 100 विकेट लेने का डबल बनाने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए। v मास्को में संपन्न क्रेमलिन कप टेनिस का खिताब फ्रांसिस्का शिवोन ने जीता। v अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटेन के उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ सगाई की। v कनाडा के खिलाफ सात मैचों की हॉकी टेस्ट शृंखला भारत ने 6-0 से जीत ली v हार्बर ब्रिज, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में नदी पर बने ब्रिज पर 10 हजार वर्ग मीटर का घास का मैदान बनाया गया है। v चंद्रमा और मंगल के अध्ययन के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा 'एरिसÓ नामक प्रोटोटाइप राकेट का प्रक्षेपण कर रहा है। v अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता दोरजी खांडू को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया है। v हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के ऐसे टाइप्स की खोज की, जो भारत में होने वाले सर्वाधिक ग्रीवा कैंसर के लिए जिम्मेदार है। यह एचपीवी टाइप्स 'एचपीवी 16 और एचपीवी 18Ó है। v पिछले दिनों चंद्रमा पर पानी की जांच के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासाÓ का एक रॉकेट गोली की रफ्तार से चंद्रमा की सतह से टकराया, जिससे वहां पर 13 फीट गहरा व 65 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। चंद्रमा की सतह पर टकराने वाले रॉकेट का नाम है-एलक्रास। v हाल ही में मैनचेस्टर के वैज्ञानिकों की एक टीम ने उस जीन की खोज की है, जो मानव के सोने व जागने की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। विशेषज्ञों की राय है कि इस खोज से ऐसी दवा बनाई जा सकेगी, जो रात में जगने वालों तथा लंबी हवाई यात्राएं करने वालों के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। यह जीन पीईआर1 है। v इन दिनों वैज्ञानिक एक ऐसी कार्य योजना बना रहे हैं, जो पृथ्वी के उपरी वायुमंडल में बेकार पड़े कृत्रिम उपग्रहों को रोबोट के जरिए पृथ्वी की कक्षा से बाहर कर बाह्य अंतरिक्ष में ढकेल दिया जाएगा, ताकि पृथ्वी का वायुमंडल साफ व सुरक्षित हो सके। बेकार उपग्रहों को बाहर करने वाला रोबोट जर्मनी में बनाया जा रहा है। v हाल ही में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने एक ऐसे अद्भुत ड्रग्स का विकास किया है, जो माहवारी के दौरान होने वाले कष्ट से निजात दिला सकता है। यह ड्रग वीए111913 है। v इन दिनों ब्रिटिश वैज्ञानिक एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहे हैं, जिसमें नैनोपार्टिकल्स से अटैच होकर एंटीबायोटिक्स सिर्फ कैंसर कोशिकाओं को ही नष्ट करेगा। यह नैनो पार्टिकल्स गोल्ड पार्टिकल्स है। v पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने पहली बार फेल होते हुए हार्ट में जीन ट्रांसफर कर उसे दोबारा स्वस्थ करने में सफलता हासिल की। यह महत्वपूर्ण शोध यूनिवर्सिटी ऑफ मिचिगन की देन है। v पिछले दिनों अमेरिकी खगोलशास्त्रियों ने शनि ग्रह के सबसे बड़े छल्ले (रिंग) की खोज की है, जिसकी ऊध्र्वाधर या खड़ी ऊंचाई शनि के व्यास से 20 गुना ज्यादा है। यह विस्मयकारी खोज स्पिट्जर टेलीस्कोप के जरिए की गई। v यदि पृथ्वी से तुलना करें, तो शनि के इस नए छल्ले का आकार पृथ्वी से 1अरब गुना बड़ा है। v 'प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेसÓ में प्रकाशित एक हालिया रिसर्च के अनुसार अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मानव स्टेम सेल्स से लेबोरेटरी में जबड़े के जोड़ का एक भाग तैयार किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक का इस्तेमाल कर किसी खराब जोड़ को ठीक किया जा सकता है। यह अति उपयोगी रिसर्च कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया है। v हाल ही में राजस्थान में अब तक का सबसे बड़ा अकार्बनिक प्लांट फॉसिल (जीवाश्म) प्राप्त हुआ है, जो आज के शैवाल प्रजाति से सैकड़ों गुना बड़ा है। यह जीवाश्म जोधपुर के पास प्राप्त हुआ है। v ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से दुनिया को आगाह करने के लिए मालदीव की कैबिनेट ने समुद्र के भीतर बैठक की। v गुजरात के अलंग बंदरगाह पर शिप ब्रेकिंग के लिए लाए गए अमेरिकी जहाज का नाम प्लैटिनम-2 है। v शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेट का खिताब निकोले देवीदेंको ने जीता। v फीफा द्वारा जारी विश्व फुटबाल की ताजा रैंकिंग में भारत 138वें स्थान पर है। v 'चबदÓ और 'सिनानागÓ यहूदी धार्मिक संप्रदाय से संबंधित केंद्र हैं। v केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आरंभ की गई रसोई गैस योजना का नाम राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरक स्कीम है। v अमिताभ बच्चन की मेजबानी में 'बिग बॉस-3 कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है। v वर्ष 2009 के लिए 'शांति का नोबेल पुरस्कार' बराक ओबामा को देने की घोषणा की गई है। v एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट इंडिया रेडे ने जीता। v हीरो होंडा इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट सी मुनियप्पा ने जीता है। v वर्ष 2009 का रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के वैज्ञानिक वेंकटरामन बालकृष्णन को दिया गया है। v वर्ष 2009 के लिए मैन बुकर पुरस्कार हिलेरी मैंटले को देने की घोषणा देने की घोषणा की गई है। v हेमकुंड साहब उत्तराखंड राज्य में स्थित है। v हाल ही में हिंदी फिल्म के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना 67 वां जन्म दिन मनाया। v पनडुब्बी से मार करने वाली और 290 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम मिसाइल ब्रह्मस-2 है। जिसका उत्पादन रूस और भारत ने आपसी सहयोग से शुरू किया है। v 'वायुसेना दिवस' 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। v एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में अफगानिस्तान ने तालिबान को राजनीति में उतरने की हरी झंडी दे दी है। v वर्ष 2009 के चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने यह पता लगाया कि कोशिका विभाजन के दौरान गुणसूत्रों (क्रोमोजोम्स) की पूर्णतया नकल की जा सकती है इन गुणसूत्रों की नकल का राज 'टेलोमीटर व टेलोमेरेज' में छिपा रहता है। v हाल ही में भारत ने स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन बनाने में सफलता हासिल की। इस इंजन की मदद से अब देश की सुरक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण अंतर्महाद्वीपीय प्रक्षेपास्त्र (इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल) बनाया जा सकेगा। क्रायोजेनिक इंजन का संबंध रॉकेट टेक्नोलॉजी से है। v क्रायोजेनिक इंजन में अत्यधिक जटिल टेक्नोलॉजी के जरिए 'हाइड्रोजन व ऑक्सीजन' गैसों को लिक्विड फॉर्म में इस्तेमाल किया जाता है। v क्रायोजेनिक इंजन में लिक्विड ऑक्सीजन को प्राय: 'शून्य से 183 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे' के तापमान पर रखा जाता है। v दिसंबर, 2009 में क्रायोजेनिक इंजन की मदद से जीएसएलवी द्वारा जीसैट-4 नामक प्रायोगिक संचार उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। v क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मानवरहित एयरक्राफ्ट के लिए हाल ही में ऐसे विजुअल सिस्टम का विकास किया है, जो विमान को तीव्र गति के साथ कम ऊंचाई की उड़ान भरने में मदद करेगा, बल्कि विमान को दुर्घटना से बचाएगा भी। इस विजुअल सिस्टम में हाईली कव्र्ड 2 मिरर व दो अतिसंवेदी कैमरे लग है। v हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अमेरिकी वैज्ञानिकों ने फैक्ट्रियों या पॉवर प्लांट्स में लगने वाले कार्बन टै्रपिंग तकनीक से भिन्न एक ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जिसे किसी भी स्थान पर लगाकर कार्बन डाईऑक्साइड को कैप्चर किया जा सकता है। v इस समय सामान्य वातावरण में प्रति एक लाख एयर मॉलिक्यूल (हवा कण) में कार्बन डाईऑक्साइड के 39 कण हैं। v कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पिछले दिनों एक ऐसे केमिकल 'नॉच' का पता लगाया, जो मानव की मांसपेशियों को मजबूत व जवां बना सकता है। v मांसपेशियों को स्वस्थ व नया बनाए रखने के लिए मसल्स के स्टेम सेल्स को 'किनासे' प्रोटीन की जरूरत होती है। v कोयना और कावेरी, महाराष्टर पुलिस में शामिल किए गए स्वदेश निर्मित वातानुकूलित स्पीड बोट हैं। यह बोट 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को लेकर सतर्क महाराष्ट्र सरकार ने उपलब्ध करवाए हैं। v वर्ष 2007 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सुप्रसिद्ध गायक मन्ना डे को चुना गया है। v 'राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एक अक्टूबर |



