Study Destination
| |
| डिग्री और दूल्हा कॉलेज की जिम्मेदारी |
| शुक्रवार, 22 जनवरी 2010 18:22 |
![]() यदि अपकी लाडली के लिए डिग्री के साथ साथ दूल्हा भी मिल जाए, तो कितने सुकून की बात होगी। जी हां, झारखंड स्थित देश केप्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वीमेन्स कॉलेज की ओर से पिछले साल शुरू की गई ऐसी ही एक अनूठी पहल अब रंग लाने लगी है। कॉलेज की प्राचार्या शुक्ला मोहंती की पहल पर कॉलेज ने पिछले साल एक मैरिज ब्यूरो शुरू किया था जिसका काम छात्राओं के लिए सुयोग्य वर तलाशना था। कॉलेज के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले साल पांच छात्राओं की इस मैरिज ब्यूरो के जरिए शादी कराई गई और अब इसे अधिक कारगर बनाने के लिए पहल की जा रही है।
इसके तहत इस ब्यूरो को आनलॉइन किया जाएगा। ताकि सुयोग्य युवकों के अधिक से अधिक बायोडाटा एकत्र किया जा सके, जिससे कॉलेज की मैरिज ब्यूरो कमेटी अपनी छात्राओं के लिए बेहतर जीवन साथी को ढूढने में अधिक विकल्पों का इस्तेमाल कर सके।
सूत्रों के मुताबिक, ब्यूरो ने कॉलेज की पूर्व छात्राओं के परिजनों के आग्रह पर उनके लिए भी वर तलाशने में मदद करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस माह भी कुछ स्थानीय युवकों ने ब्यूरो में अपना बायोडाटा जमा कराया है।
बहरहाल कॉलेज की इस अनूठी पहल ने अपनी कन्याओं के लिए सुयोग्य वर ढूंढने का श्रमसाध्य काम कर रहे अभिभावकों को खासी राहत दी है। साभार: भास्कर डॉट कॉम |





