ऑनलाइन ट्यूशन से घर बैठे भरपूर कमाई
मंगलवार, 23 फरवरी 2010 17:45

आज इंटरनेट का मतलब केवल मौज-मस्ती, चेट या दोस्तों को मेल करना भर नहीं रह गया है, बल्कि इसे रोजगार के बृहत रूप में भी देखा जाने लगा है। यदि आप किसी विषय पर अच्छी पकड़ रखते हैं और इंटरनेट के जानकार भी हैं, तो घर बैठे 'ऑनलाइन ट्यूशनÓ के माध्यम से हजारों डॉलर कमा सकते हैं। जी हां, आज इंटरनेट के माध्यम से 'ऑनलाइन ट्यूशनÓ का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। आप घर बैठे ही अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और मिडिल ईस्ट आदि देशों के स्टूडेंट को पढ़ा सकते हैं। यही वजह है कि इसे स्वरोजगार के तौर पर भी अपनाया जाने लगा है। खासकर, उन लोगों के लिए ऑनलाइन ट्यूशन बेहद फायदेमंद है, जो किसी कारणवश घर से बाहर निकल कर जॉब करने में असमर्थ महसूस करते हैं।

 

क्या है ऑनलाइन ट्यूशन?


ऑनलाइन ट्यूशन से तात्पर्य यह है कि इस माध्यम के द्वारा इंटरनेट के विभिन्न टूल्स का उपयोग करते हुए देश या देश से बाहर के स्टूडेंट्स को पढ़ाना होता है। पढ़ाने का तरीका बेहद आसान है। आप इंटरनेट के साथ मल्टीमीडिया के इस्तेमाल से विदेश में बैठे स्टूडेंट्स को पढ़ा सकते हैं। इसके लिए लाइट पेन, हैडफोन, वेब केमरा आदि का उपयोग किया जाता है।


कैसे करें शुरुआत?


ऑनलाइन ट्यूशन की शुरुआत करने के लिए एक इंटरनेट युक्त कम्प्यूटर का होना बेहद जरूरी है। इसके बाद आज कई ऐसे वेबसाइट मौजूद हैं, जहां इंटरव्यू या टेस्ट देने के बाद अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए माइक्रोफोन, हैड फोन, लाइट पेन, डिजिटल पैड आदि का उपयोग करना आना चाहिए।

क्या चाहिए


u अंग्रेजी विषय पर अच्छी पकड़ के साथ लेखन का ज्ञान।

u इंटरनेट की अच्छी समझ।

u मल्टी-मीडिया का ज्ञान।

u वेब कैमरा का होना।

u हैंड फ्री सेट।

u अमेरिकन और ब्रिटेन अंगे्रजी एक्सेन्ट।

u संबंधित देश के विषयों की जानकारी।


पर्सनल स्किल


ऑनलाइन ट्यूशन उन लोगों के लिए बेहतर माना जाता है, जो इंटरनेट के क्षेत्र में माहिर होते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि आप इंटरनेट के बारे में बारीकी ज्ञान रखते हैं, तो आपके लिए ऑनलाइन ट्यूशन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, यूएस, ब्रिटेन,कनाडा आदि देशों में साइंस, मैथ और इंग्लिश के टीचर्स की मांग अधिक होती है। इसलिए इन विषयों के बारे में अच्छी जानकारी होने के बाद ही ऑनलाइन ट्यूशन की शुरुआत बेहतर माना जा सकता है।


ऑनलाइन ट्यूशन के फायदे


ऑनलाइन ट्यूशन के लिए जरूरी नहीं है कि आप किसी संस्था को ज्वॉइन करने के बाद ही इसकी शुरुआत करें। आप घर बैठे ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आप इच्छा अनुसार समय निकालकर स्टूडेंट को पढ़ा सकते हैं। इसके एवज में प्रति घंटा या प्रति माह की दर से रुपये ले सकते हैं।

भारतीय टीचर्स की मांग


यूएस और ब्रिटेन जैसे देशों में भारतीय ऑनलाइन टीचर्स की मांग तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे एक कारण यह है कि यहां के टीचर्स का पढ़ाने का तरीका काफी अच्छा होता है। और तो और दूसरे देशों के टीचर्स की तुलना में कम फीस लेते हैं। यह भी सच है कि भारतीय टीचर्स साइंस, मैथ और अंग्रेजी से विषयों में अच्छी पकड़ रखते हैं और इनका एक्सेन्ट भी अच्छा होता है।


भारत में इसका भविष्य


सूचना व तकनीक के क्षेत्र में आई क्रांति के बाद ऑनलाइन ट्यूशन बेहद लोकप्रिय होने लगा है। भारत में इसका भविष्य बेहतर माना जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि भारत में ऑनलाइन ट्यूशन का बाजार 15 मिलियन डॉलर के करीब है।

दरअसल, आज लोगों में स्वतंत्र रूप से काम करने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि लोग इसे स्वरोजगार के तौर पर अपनाने लगे हैं, क्योंकि इससे घर बैठे ही डॉलर कमाने का सपना सच हो रहा है। आज ऑनलाइन ट्यूशन का उपयोग केवल दिल्ली और एनसीआर के इलाके में ही नहीं, बल्कि सभी मेट्रो शहरों तेजी बढऩे लगा है। इस माध्यम से उपयोग से प्रति घंटे औसतन 20 डॉलर कमा सकते हैं। यदि यूएस के स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं, तो 40 से 50 डॉलर प्रति घंटा भी कमा सकते हैं।


कुछ प्रमुख वेबसाइट


आज कई ऐसे वेबसाइट है जिनके साथ जुड़ कर आप ऑनलाइन ट्यूशन की शुरुआत कर सकते हैं।

www.twwi.in

www.tutorvista.com

www.growingstars.com

www.tuitionplaza.com