|
लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने नोर्दन जोनल ऑफिस के लिए 'डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव' के 1938 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन में उन कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास मार्केटिंग/मैनेजमेंट में डिप्लोमा हो। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर, 2010 है। इस परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए आप http://licindia.com/careers.htm साइट पर विजिट कर सकते हैं।
भेल में 1300 रिक्तियां
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लि. ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के कुल 1300 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें इंजीनियर ट्रेनी के तहत मैकेनिकल के 400, इलेक्ट्रिकल के 125 और इलेक्ट्रॉनिक्स के 75 पदों के रिक्तियां निकाली हैं। जबकि सुपरवाइजर ट्रेनी के तहत मैकेनिकल के 550, इलेक्ट्रिकल के 150, इलेक्ट्रॉनिक के 75 और सिविल के 25 पद शामिल है। बीई/ बीटेक और डिप्लोमा के स्टूडेंट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2010 है। इससे संबंधित अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने लिए http://careers.bhel.in/strlive/jsp/et_qualf.jsp और http://careers.bhel.in/etrlive/jsp/et_qualf.jsp साइट पर विजिट कर सकते हैं।
738 टेलिकॉम टेक्निकल असिस्टेंट की वैकेंसीज
बीएसएनएल ने 738 टेलिकॉम टेक्निकल असिस्टेंट के लिए वैकेंसीज निकाली हैं। इलेक्ट्रॉनिक/ अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक से एमएससी या डिप्लोमा रखने वाले स्टूडेंट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 सितंबर, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://bsnl.co.in/newsdetailed.php?news_id=547 साइट पर विजिट कर सकते हैं।
बीएसएनएल में 213 जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर की भर्ती
बीएसएनएल ने 213 जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए बीई/बीटेक स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की अधिकतम उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://bsnl.co.in/newsdetailed.php?news_id=545 साइट पर विजिट कर सकते हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 150 पीओ की भर्ती
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 150 प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक की उम्र 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्नातक में 60 फीसदी अंकों से पास स्टूडेंट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 सितंबर, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.bankofmaharashtra.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
केनरा बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती
केनरा बैंक ने एग्री-बिजनेस मार्केटिंग ऑफिसर के 10, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 07, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर के 01, फाइनेंशियल एनालिस्ट के 14, जूनियर इकोनॉमिस्ट के 01, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर के 07, एसएमई मार्केटिंग ऑफिसर के 10, सिस्टम इंजीनियर के 01, टेक्निकल फील्ड ऑफिसर सिविल के 03, टेक्निकल फील्ड ऑफिसर इलेक्ट्रिकल के 02 और टेक्निकल फील्ड ऑफिसर मैकेनिकल के 18 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 सितंबर, 2010 है। इसके संबंधित अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए http://www.canarabank.com/English/Home.aspx साइट पर विजिट कर सकते हैं।
इलाहाबाद बैंक में 75 आईटी ऑफिसर की भर्ती
इलाहाबाद बैंक ने 75 इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीई, बीटेक, एमएससी कम्प्यूटर साइंस और एमसीए की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, मैनेजर लॉ के 19, मैनेजर सिक्योरिटी के 10, सीनियर मैनेजर ट्रेजरी के 10, ऑफिशियल लैंग्वेज ऑफिसर के 6 आदि पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 4 अक्टूबर, 2010 है। ऑनलाइन आवेदन के लिए www.allahabadbank.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपीएससी में जू.मैनेजर की भर्ती
संघलोक सेवा आयोग ने जूनियर वर्क मैनेजर के मैकेनिकल के 68 और जूनियर वर्क मैनेजर केमिकल के 21 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। बीई, बीटेक, केमिस्ट्री से एमएससी करने वाले स्टूडेंट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि-23 सितंबर, 2010 है। अधिक जानकारी के लिए http://upsc.gov.in/recruitment/advt/2010/spl52_2010.htm#2 साइट पर विजिट कर सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया में 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए वैकेंसीज निकाली हैं। स्नातक में 60 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2010 है और लिखित परीक्षा 31 अक्टूबर, 2010 को हो सकती है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.bankofindia.co.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में 370 प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती
युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 370 पदों के लिए वैकेंसीज निकाली हैं। स्नातक में 55 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 सितंबर, 2010 है और लिखित परीक्षा 14 नवंबर, 2010 को हो सकती है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.unitedbankofindia.com साइट पर विजिट कर सकते हैं।
साउथ इंडियन बैंक में 200 रिक्तियां
साउथ इंडियन बैंक ने 200 क्लर्क पदों के लिए वैकेंसीज निकाली हैं। ग्रेजुएशन में साइंस सब्जेक्ट में कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2010 है। लिखित परीक्षा 10 अक्टूबर, 2010 को होगी। आवेदक की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.unitedbankofindia.com साइट पर लॉनऑन कर सकते हैं।
नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक
नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक ने स्केल-1 ऑफिसर के 40 और क्लर्क-कम कैशियर के 84 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवसिर्टी से स्नातक पास स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2010 है। आवेदक की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एलआईसी में 1497 नौकरियां
लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने 'डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव' के 1497 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन में उन कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास मार्केटिंग/मैनेजमेंट में डिप्लोमा हो। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त, 2010 है। इस परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए आप http://licindia.com/careers.htm साइट पर विजिट कर सकते हैं।
बैंक ऑफ इंडिया में 2467 क्लर्क की भर्ती बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के 2467 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथिः 5 अगस्त, 2010 है और लिखित परीक्षा 26 सितंबर, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए www.bankofindia.co.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूको बैंक में 1000 क्लर्क की वैकेंसीज यूको बैंक ने 1000 क्लर्क पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी संकाय से स्नातक स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2010 है और लिखित परीक्षा 14 नवंबर, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए www.ucobank.com साइट पर विजिट कर सकते हैं।
केजीएसजी बैंक में आफिसर्स की भर्ती
केजीएसजी बैंक ने ऑफिसर स्केल-1 के 19 और ऑफिसर्स असिस्टेंट के 216 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए http://www.kgsgbank.co.in/recruitment.php साइट पर विजिट कर सकते हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट में 650 क्लर्क की भर्ती बैंक ऑफ महाराष्ट ने 650 क्लर्क पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख है 20 जुलाई, 2010। ऑनलाइन आवेदन के लिए http://bankofmaharashtra.in/app/index.htm साइट पर विजिट कर सकते हैं।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 200 ऑफिसर्स की भर्ती ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने ऑफिसर्स के 200 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख है 19 जुलाई, 2010 और लिखित परीक्षा 12 सितंबर, 2010 को होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए http://registration.sifyitest.com/obc/ साइट पर विजिट कर सकते हैं।
एलआईसी में 75 डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव की भर्ती
लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन के साउथ सेंट्रल जोनल ऑफिस ने डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव के 75 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तारीख है 17 जुलाई, 2010। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://www.licindia.in/pages/HYDERABAD_Notification.pdf साइट पर लॉगऑन कर सकते हैं।
कारपोरेशन बैंक में 1250 रिक्तियां कारपोरेशन बैंक ने क्लर्क के 1250 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। स्नातक में 40 फीसदी अंक के साथ पास कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2010 है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://www.corpbank.com/uploadedfiles/custom/6_04_020_3527338.pdf साइट पर विजिट कर सकते हैं।
सिंडिकेट बैंक में 1000 PO की भर्ती सिंडिकेट बैंक ने 1000 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक में कम से कम 55 फीसदी अंक लाने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2010 है। लिखित परीक्षा 29 अगस्त, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://www.syndicatebank.in/scripts/Recruitment.aspx साइट देख सकते हैं।
इंडियन बैंक में 685 वैकेंसीज इंडियन बैंक ने क्लर्क पदों के 685 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई, 2010 है। इस परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिएhttp://www.indianbank.in/career.php साइट देख सकते हैं।
LIC में 101 फाइनेंशियल सर्विस एग्जिक्यूटिव की भर्ती
लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने 101 फाइनेंशियल सर्विस एग्जिक्यूटिव के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, मार्केटिंग/ प्रबंधन में डिप्लोमा रखने वाले स्टूडेंट्स को सिलेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://www.licindia.in/pages/NZ_FSEs_Notification_dated_05_June_2010.pdfसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बार्डर रोड ऑर्गनाइजेशन में नई भर्तियां
बार्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं, इनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 376, जूनियर इंजीनियर (ई ऐंड एम) के 300, वीकइल मैकेनिक के 80, ब्लैकस्मिथ के 150, पेंटर के 12, कारपेंटर के 12 ड्राउथमैन के 34 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://bro.nic.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
1000 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एग्जाम 2010 की घोषणा कर दी है। इसके तहत 1000 असिस्टेंट सब-इस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी। मान्यता प्राप्त यूनिवसिर्टी से स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक की उम्र 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून, 2010 है और लिखित परीक्षा 29 अगस्त, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://ssc.nic.in साइट विजिट कर सकते हैं।
753 असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट कमांडेंट ( सेंट्रल पुलिस फोर्स) के 753 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत बीएसएफ के 284, सीआरपीएफ के 326, सीआईएसएफ के 82, आईटीबीपी के 6 और एसएसबी के 55 रिक्त पदों को भरा जाएगा। मान्यता प्राप्त यूनिवसिर्टी से ग्रेजुएट स्टूडेंट्स इसके लिए आवदेन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जून, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://upsconline.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
एलआईसी में सेल्स एग्जिक्यूटिव 2068 भर्तियां
लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने वेस्टर्न जोनल के अंतर्गत 2068 पदों के लिए आवेदन मंगाएं हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन में उन कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास मार्केटिंग/मैनेजमेंट में डिप्लोमा हो। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून, 2010 है।
इसके अलावा, एलआईसी ने सेंट्रल जोनल ऑफिस के अंतर्गत डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव के 650 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन में उन कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास मार्केटिंग/मैनेजमेंट में डिप्लोमा हो। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2010 है।
एलआईसी में नौकरियां ही नौकरियां लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अगल- अगल जोनल के लिए रिक्तियां निकाली हैं। सेंट्रल जोनल ऑफिस भोपाल के तहत 300 डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 07 जून, 2010 है।
साउदर्न जोनल ऑफिस
लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने साउदर्न जोनल के तहत 825 डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 35वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 06 जून, 2010 है।
साउदर्न जोनल ऑफिस
लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अगल- अगल जोन के लिए रिक्तियां निकाली हैं। सेंट्रल जोनल ऑफिस भोपाल के तहत 1500 डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि- 06 जून, 2010 है। http://licindia.com/careers.htm
पूर्वांचल ग्रामिण बैंक
पूर्वांचल ग्रामिण बैंक ने ऑफिस स्केल-1 के 73 और ऑफिस असिस्टेंट्स के 77 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवसिर्टी से स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून, 2010 है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए www.pgbgorakhpur.com साइट पर विजिट कर सकते हैं।
पावर ग्रिड कार्पोरेशन
पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट इंजीनियर के 24, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रीकल के 34 और जूनियर इंजीनियर सिविल के 06 पद शामिल हैं। बीई/ बीटेक/ बीएससी/ डिप्लोमा होल्डर स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून,2010 है। लिखित परीक्षा 27 जून, 2010 को होगी।
एलआईसी में 2418 नौकरियां लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया ने 'डायरेक्ट सेल्स एग्जिक्यूटिव' के 2418 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्शन में उन कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास मार्केटिंग/मैनेजमेंट में डिप्लोमा हो। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 मई, 2010 है। इस परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लिए आप http://licindia.com/careers.htm साइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. ने असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर ट्रेनी, मेडिकल ऑफिसर, चीफ केमिस्ट, जूनियर इंजीनियर आदि के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसीज निकाली हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्याता और उम्र सीमा अलग-अलग है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जून, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.epostbag.com/recr/AsgMsg.aspx साइट पर विजिट कर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती
बैंक में नौकरी की चाहत रखने वाले के लिए एक और खुशखबरी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 500 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक में कम से कम 55 फीसदी अंक होने चाहिए। साथ ही, आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जून, 2010 है। इसके लिए लिखित परीक्षा 25 जुलाई, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए www.centralbankofindia.co.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
ओएनजीसी में 419 रिक्तियां ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने विभिन्न पदों 419 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। BE/ B.Tech (M.tech/ Petroleum/ Instrn/ Che/ Electronics/ E&T/ Prodn/ Civil)/ B.Sc (Che/ Geology/ Phy/ Maths)/ MCA/ MBA/ CA/ की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि- 28 मई, 2010 है। विशेष जानकारी के लिए www.ongcindia.com देखें।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरों की मांग भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स के 80, मैकेनिकल के 30, कंप्यूटर साइंस में 38, सिविल में 4 एवं केमिकल इंजीनियरिंग में 1 पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, ह्यूमन रिसोर्स में भी 5 नियुक्तियां होनी हैं। इसके लिए B.E/ B.Tech (Electronics/ ECE/ Mech/ CSE/ Civil/ Che)/ MBA की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि- 27 जून, 2010 है। आवेदन की अंतिम तिथि-14 मई, 2010 है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://specialtest.in/bel2010/ पर लॉगऑन कर सकते हैं।
शिपिंग इंडिया में अवसर
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने ट्रेनी मैरिन इंजीनियर पद के लिए अविवाहित महिला और पुरुष कैंडिडेट से आवेदन मांगे हैं। आवेदक की उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के पास किसी भी एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि- 30 जून, 2010 है। विशेष जानकारी के लिए देखें www.shipindia.com।
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में जॉब
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने क्लर्क एवं कैशियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक किसी भी संकाय में ग्रेजुएट होना चाहिए। हिंदी और इंगलिश भाषा की अच्छी जानकारी आवश्यक है। कंप्यूटर प्रशिक्षित कैंडिडेट को वरियता दी जाएगी। पदों की कुल संख्या 119 है। उम्र सीमा 18 से 26 वर्ष है। आवेदन की अंतिम तिथि- 15 मई, 2010 है।
इंडियन आर्मी में मौका
जनवरी 2011 से शुरू होने वाले 112वीं टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए इंडियन आर्मी ने आवेदन मांगे हैं। इसमें सिर्फ पुरुष आवेदक ही एप्लाई कर सकते हैं। आवेदक के पास B.E/B.Tech(Civil/ Auto/ Electrical/ Electronics/ ECE/ CSE/ IT/ Metallurgy/ Arch/ Prdn)/ M.Sc (Phy/Maths) में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। पदों की कुल संख्या 60 है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 2010 है। आवेदक की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विशेष जानकारी के लिए देखें- www.indianarmy.nic.in
बीएसएफ में 1253 रिक्तियां बीएसएफ में करियर बनाना चाहते हैं, तो बेहतरीन मौका है। बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल के लिए 1112 एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) के लिए 141 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए आयु सीमा है, 18 से 25 वर्ष। आप 10 मई, 2010 तक आवेदन कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए देखें, www.bsf.nic.in।
हाईकोर्ट में बनें जज
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर ने सिविल जज एग्जामिनेशन 2010 (प्री) के लिए आवेदन आमत्रित किए हैं। पदों की संख्या 57 है। आवेदन की अंतिम तिथि-12 मई, 2010 है। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट www.mphighcourt.nic.in देख सकते हैं।
सिस्टम एनालिस्ट की डिमांड यूआईएआई, नई दिल्ली ने कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सिस्टम एनालिस्ट (टेक्निकल सपोर्ट) में 10 पद, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट (टेक्नीकल सपोर्ट) में 10 पद, मैनेजर (आईटी सिस्टम/डाटा सेंटर/हेल्पलाइन ऑपरेशन/ वेंडोर मैनेजमेंट/ लॉजिस्टिक/ ट्रेनिंग/ एनरोलमेंट प्रोसेस/ मॉनिटरिंग ऐंड को-ऑर्डिनेशन/ फाइनेंशियल एनालिस्ट) में कुल 9 पद एवं एनालिस्ट के लिए 2 पद खाली हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अप्रैल, 2010 है। इसके लिए वेबसाइट www.uidai.gov.in पर विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रोफेसरों की भर्ती हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला ने प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें प्रोफेसर के 30, एसोसिएट प्रोफेसर के 48, असिस्टेंट प्रोफेसर के 64, प्रोफेसर-कम-डायरेक्टर के 1, प्रिंसपल के 1, डायरेक्टर के 2, कोच के लिए 110 एवं अन्य पदों के लिए अभियर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि है 12 मई, 2010। विशेष जानकारी के लिए देखें www.hpuniv.gov.in।
सीबीएसई में रिक्तियां सीबीएसई, दिल्ली ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें इंटरनल ऑडिटर के 1, एजूकेशन ऑफिसर के 1, असिस्टेंट सेक्रेटरी (लीगल) के 1, असिस्टेंट एजूकेशन ऑफिसर के 1, अकाउंट्स ऑफिसर के 5, असिस्टेंट विजिलेंस ऑफिसर के 2, सेक्शन ऑफिसर के 2, असिस्टेंट प्रोग्रामर के 8, प्रोजेक्ट एसोसिएट (टेक्नीकल) के 5 एवं एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 12 पद खाली हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मई, 2010 है। विशेष जानकारी के लिए देखें www.cbserod.net.in।
दून यूनिवर्सिटी में चांस
दून यूनिवर्सिटी, देहरादून ने प्रोफेसर के 8, एसोसिएट प्रोफेसर के 17 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आप 30 अप्रैल, 2010 तक आवेदन कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए देखें www.gov.ua.nic.in
डीडीए में अवसर डीडीए, दिल्ली में नौकरी के अवसर सामने आए हैं। इनमें सीनियर लॉ ऑफिसर के 3, जूनियर लॉ ऑफिसर के 2 एवं लीगल असिस्टेंट के 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई, 2010 है। इसके लिए आप बेवसाइट www.dda.org.in
सिंडिकेट बैंक में 1000 रिक्तियां सिंडिकेट बैंक ने 1000 प्रोबेशनरी क्लर्क के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 12वीं में 60 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स या फिर मान्यता प्राप्त यूनिवसिर्टी से स्नातक की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2010 है। लिखित परीक्षा 27 जून, 2010 का होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और ऑनालाइन आवेदन करने के लिए आप http://www.syndicatebank.in/scripts/Recruitment.aspx पर लॉगऑन कर सकते हैं।
युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में 200 रिक्तियां युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 200 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीई, बीटेक, एसीए, एसीडब्ल्यूए, स्नातक आदि के स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है 19 अप्रैल, 2010। लिखित परीक्षा 6 जून, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.uiic.co.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीएसआईआर में भर्ती काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ने सेक्शन ऑफिसर के 43 और असिस्टेंट के 90 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवसिर्टी से किसी भी संकाय में स्नातक पास स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल, 2010 है। अधिक जानकारी के लिए आप सीएसआईआर की वेबसाइट www.csir.res.in देख सकते हैं।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में अवसर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने ऑफिसर (फाइनेंशियल एनालिस्ट) के 14, ऑफिसर (एसएसआई) के एक, एचआरडी ऑफिसर के 12 और ऑफिसर आईटी के 19 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। बीई/बीटेक/एमटेक/एमएससी/एमसीए/एमबीए आदि से जुडे स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है 17 अप्रैल, 2010। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बैंक की साइट www.obcindia.co.in लॉगऑन कर सकते हैं।
केनरा बैंक में 1500 रिक्तियां यदि आप भारतीय बैंक का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके पास बेहतरीन मौका है। केनरा बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 500 और प्रोबेशनरी क्लर्क के 1000 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो स्नातक में कम से कम 60 फीसदी अंक होना जरूरी है, जबकि प्रोबेशनरी क्लर्क के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत होना अनिवार्य है। प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के लिए आवेदक की आयु 21-30 वर्ष और प्रोबेशनरी क्लर्क के लिए 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://www.canarabank.com/English/Scripts/RecruitmentProjectAdver.aspx साइट पर विजिट कर सकते हैं।
कॉरपोरेशन बैंक में अवसर कॉरपोरेशन बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के 80 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक में 55 प्रतिशत अंक रखने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल, 2010 है। अधिक जानकारी के लिए www.corpbank.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
LIC में 5578 नौकरियां लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) ने अप्रेंटिक डेवलपमेंट ऑफिसर्स (एडीओ) के 5578 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से बीई/ बीटेक/ एमबीए/ डिप्लोमा धाकर स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल, 2010 है। लिखित परीक्षा 13 जून, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://www.licindia.in/ADO/ado-recruitment.htm साइट पर विजिट कर सकते हैं।
बॉब में 2000 क्लर्क की भर्ती आप बैंक में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1200 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के लिए रिक्तियां निकाली थी, अब बैंक ने 2000 क्लर्क पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदक की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए www.bankofbaroda.com साइट पर विजिट कर सकते हैं।
झारखंड ग्रामीण बैंक में अवसर झारखंड ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर के 39 और क्लर्क कम कैशियर के 38 पदों के लिए रिक्तियां निकाली है। आवेदक की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल, 2010 है। ऑफिसर स्केल-1 के लिए लिखित परीक्षा 13-6-2010 है, वहीं क्लर्क के लिए परीक्षा 20-6-2010 को होगी।
बॉब में 1200 PO की भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1200 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त यूनिवसिर्टी से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल,2010 है। लिखित परीक्षा 30 मई, 2010 को होगी। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए www.bankofbaroda.com साइट पर विजिट कर सकते हैं।
एयर फोर्स में नौकरियां इंडियन एयर फोर्स ने फ्लाइंग (पायलट) ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशंड ऑफिसर्स के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए केवल अविवाहित पुरुष व महिला कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2010 है। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.careerairforce.nic.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
यूपीएससी में जॉब संघ लोक सेवा आयोग ने जूनियर वर्क मैनेजर के 80 और सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर्स से 10 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। जूनियर वर्क मैनेजर के लिए उम्र 21-30 और सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर्स के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2010 है। अधिक जानकारी के लिए http://www.upsc.gov.in/recruitment/advt/w®v®/splz®_w®v®.htm#PageTop साइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीपीसी 438 जॉब नेशनल थर्मल पावर लि. ने ग्रेजुएट इंजीनियर्स, फाइनेंस और एचआर प्रोफेशनल्स (एग्जिक्यूदिव ट्रेनीज) के 438 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। आवेदक की अधिकतम उम्र 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है- 31 मार्च, 2010। इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनटीपीसी की साइट www.ntpccareers.net पर विजिट कर सकते हैं।
रेलवे में 6367 वैकेंसीज रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सेक्शन इंजीनियर/ जूनियर इंजीनियर/सुपरवाइज के 6367 पदों के लिए वैकेसीज निकाली है। बीई/ बीटेक/ बीएससी/एमएससी/डिप्लोमा (सिविल /आर्क/ मैथ/ इलेक्ट्रॉनिक आदि ) के स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख है 5 अप्रैल, 2010। इस परीक्षा से संबंधित जानकारी के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- http://career7india.com/index.php?option=com_content&view=article&id=60:non-tech-job&catid=46:nontech
सिंडिकेट बैंक में जॉब सिंडिटेक बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर (आरडी) के 125 और असिस्टेंट मैनेजर (मार्केटिंग) 150 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए एमई/एमटेक/एमएससी(एग्री/एग्रीकल्चर इंजीनियर/एग्री मार्केटिंग/हॉर्टिकल्चर) /एमबीए के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, ओएल ऑफिसर के 10, टेक्निकल ऑफिसर के 10, मैनेजर आईटी के 14, मैनेजर लॉ 8, मैनेजर के्रडिट के 50, सीनियर मैनेजर क्रेडिट के 20 पदों सहित कुल 426 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है 10 अप्रैल, 2010। अधिक जानकारी के लिए www.syndicatebank.in साइट पर विजिट कर सकते हैं।
रेलवे में 2000 रिक्तियां
रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट के 2000 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है- 23 मार्च 2010। मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की साइट पर विजिट कर सकते हैं।
रेलवे में 3007 रिक्तियां इंडियन रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर अकाउंट असिस्टेंट/ सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट/कॉमर्शियल अप्रेंटिक्स के 3007 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है- 17 मार्च, 2010। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की साइट पर विजिट करें... http://career7india.com/index.php?option=com_content&view=article&id=60:non-tech-job&catid=46:nontech
|