Study Destination
| |
| About us |
|
दसवीं और बारहवीं के बाद स्टूडेंट्स ऐसे करियर की तलाश में होते हैं, जहां उनका फ्यूचर सिक्योर हो। इस दौरान किस फील्ड में जाएं? क्या उस फील्ड में नौकरी के अवसर हैं? यदि नौकरी मिल भी जाती है, तो सैलॅरी कितनी मिलेगी? करियर ग्रोथ क्या होगा? इस तरह के सवाल आम होते हैं। लेकिन इसका जवाब ढूंढऩा थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि सही मार्गदर्शन करने वाला आपके पास नहीं होता है। अब हम www.career7india.com जो कि एक हिन्दी करियर साइट है, के माध्यम से आपकी इन्हीं परेशानियों को एक्सपर्ट की मदद से दूर करने की कोशिश करेंगे। यहां आप करियर के जुड़े तमाम फील्ड के ऑर्टिक्ल पढ़ सकते हैं। इन ऑर्टिक्ल के माध्यम से आपको अपनी पसंदीदा करियर चुनने में आसानी होगी। इस समय गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर में कहां-कहां जॉब्स हैं, इसकी भी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी। साथ ही, किस क्षेत्र में करियर बनाना अच्छा ऑप्शन होगा, विदेश में पढाई करने का रास्ता क्या है? विदेश के किसी यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए किस तरह के टेस्ट होते हैं, इसकी जानकारी भी आपको हम देंगे। इसके अलावा, एजुकेशन लोन, करेंट अफेयर्स, कोचिंग सेंटर, टॉप कॉलेज, यूनिवर्सिटीज, अब्रॉड एजुकेशन, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आट्र्स, कॉमर्स, एडमिशन, एग्जाम आदि से जुडी तमाम जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।
करियर सलाह यदि आप खुद के लिए करियर ऑप्शन नहीं चुन पा रहे हैं या फिर करियर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं, तो बेफिक्र होकर हमें मेल कीजिए। इसके अलावा, आप करियर और जॉब से जुड़ी अपनी समस्याओं को भी हमसे शेयर कर सकते हैं। हमारे करियर एक्सपर्ट आपकी समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे। साथ ही, आप करियर आदि से जुड़े अपने विचार भी हमें भेज सकते हैं, इसे हम स्टूडेंट कॉनर्र में प्रकाशित करेंगे। आप अपनी समस्या हमें नीचे दी गई ई-मेल पर भेज सकते हैं : |




