TOP UNIVERSITIES IN JAPAN
द्वारा लिखित Administrator   
टेक्निकल ट्रेनिंग के लिए जापान में अवसर

द हिंदु-हिटाची स्कॉलरशिप-2009

हिटाची लिमिटेड, टोक्यो, जापान की जानीमानी कंपनी है। इस कंपनी को अपने असाधारण परफॉर्मेंस के लिए बिजनेस मैगजीन फोब्र्स में स्थान दिया गया है। इस कंपनी के सहयोग से द हिंदु ने भारत के इंजीनियरिंग शाखा के छात्रों और आईटी पेशेवरों के लिए एक स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इसके तहत कैंडिडेट्स को हिटाची कंपनी के टोक्यो स्थित मुख्यालय में टेक्निकल ट्रेनिंग मुहैया कराई जाती है।

 

योग्यता

u इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए सबसे पहली शर्त यही है कि कैंडिडेट को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

u आवेदन करते समय उनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक होनी नहीं चाहिए।

u कैंडिडेट्स का भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम बीई या बीएससी(इंजीनियरिंग) डिग्री में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

u इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए वही अप्लाई कर सकते हैं, जो टेक्निकल क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव रखते हैं।

u वैसे कैंडिडेट्स अयोग्य माने जाते हैं, जो पहले इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए इंटरव्यू दे चुके हैं।

 

टे्रनिंग का क्षेत्र

मुख्य रूप से छह महीने की अवधि तक चलने वाले इस प्रोग्राम में जिन क्षेत्रों में सामान्य रूप से टे्रनिंग की व्यवस्था की गई है, वे हैं-

u इन्फॉमेशन ऐंड टेलिकम्युनिकेशन सिस्टम

u पॉवर ऐंड इंडस्ट्रियल सिस्टम

u डिजीटल मीडिया प्रोडक्ट्स

u रेलवे सिस्टम

 

स्कॉलरशिप के दौरान लाभ

स्कॉलरशिप के तहत चयनित कैंडिडेट्स को, जो सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं, वे हैं...

u जापान जाने और वहां से वापसी का एयर टिकट

u जापान में रहने का बंदोबस्त या खर्चा

u ट्रेनिंग के दौरान होने वाले लगभग सभी खर्चे की पूर्ति की व्यवस्था

u प्रत्येक प्रशिक्षुओं का अपने व्यक्तिगत खर्चे के लिए मासिक वित्तीय मदद (मंथली स्टाइपेंड) भी दिए जाने का प्रावधान है।

 

आवेदन प्रक्रिया

ऐप्लिकेशन फार्म 'द हिंदुÓ के मुख्यालय या द हिंदु के अन्य किसी भी ब्रांच ऑफिस से मंगवाया जा सकता है।

u ऐप्लिकेशन के मूल प्रति के अलावा, इसकी फोटोकॉपी में भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

u ऐप्लिकेशन फार्म के एनवेलॅप के उपर 'द हिंदु हिटाची ट्रेनिंग स्कीमÓ लिखकर द हिंदु के मुख्यालय में भेजना सुनिश्चित करना होता है। पता है...

द हिंदु 859 और 560 अन्नामलाई, चेन्नई-600002

'द हिंदुÓ के ब्रांच का पता-

दिल्ली

द हिंदु, तीसरी मंजिल, पीटीआई बिल्डिंग पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली- 110001

कोलकाता

द हिंदु, 11 गवर्नमेंट प्लेस ईस्ट, पहली मंजिल, कोलकाता -700069

मुंबई

द हिंदु, कस्तूरी बिल्डिंग जमशेदजी टाटा रोड, मुंबई-400020

बेंगलुरु

द हिंदु, 19 ऐंड 21, भगवान महावीर रोड, इनफेन्ट्री रोड, बेंगलुरु-560001

 

ध्यान दें--

u स्कॉलरशिप में सीटों की संख्या मात्र तीन है।

u स्कॉलरशिप के तहत ट्रेनिंग कुल अवधि छह महीने की है।

u ट्रेनिंग प्रोग्राम आरंभ होने की तिथि जुलाई, 2010 तय की गई है।

u चयनित कैंडिडेट्स को अपने चरित्र संबंधी दस्तावेज भी सुनिश्चित कराने होते हैं। उन्हें ये दस्तावेज अपने अभिभावक से प्रमाणित कराने होते हैं। दरअसल, कंपनी सिलेक्टेड कैंडिडेट के गुण कंडक्ट का खास ख्याल रखती है।

u कंपनी के अंदर या जापान के किसी भी पब्लिक अथॉरिटी से कैंडिडेट्स के बारे में कोई शिकायत मिलने पर कैंडिडेट्स को स्कॉलरशिप से मिलने वाले लाभ को बीच में रोका जा सकता है।

u कंपनी के रिसर्च और डेवलॅपमेंट विभाग में टे्रनिंग का प्रावधान है।

द हिंदु-हिटाची स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है-31 दिसंबर, 2009

TOP UNIVERSITIES IN JAPAN

 

Tokyo University Japan

www.tuj.ac.jp

Kyoto University Japan
www.kyoto-u.ac.jp

Osaka University Japan
http://133.1.8.18/eng/index.html

Tohoku University Japan
www.tohoku.ac.jp

Tokyo Institute Technology Japan
www.titech.ac.jp

Nagoya University Japan
www.nagoya-u.ac.jp/en

Kyushu University Japan
www.kyushu-u.ac.jp

Hokkaido University Japan
www.hokudai.ac.jp/en/

Tsukuba University Japan
www.tsukuba.ac.jp/english

Keio University Japan
www.keio.ac.jp