TOP UNIVERSITIES IN UK
द्वारा लिखित Administrator   

 

यूके से पढ़ाई हुई और आसान

विदेश से उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना हर स्टूडेंट्स का होता है। आज कई ऐसे देश हैं, जो भारतीय स्टूडेंट्स के लिए पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन बना हुआ है, लेकिन इनमें यूके यानी युनाइटेड किंगडम की बात कुछ अलग है। लेकिन विदेश से उच्च शिक्षा हासिल करने की राह में बड़ा रोड़ा होता है खर्च। यहां की पढ़ाई भारत की तुलना में महंगा है। इसीलिए आर्थिक रूप से संपन्न छात्र ही इस सपनों को हकीकत में बदल पाते हैं। प्रतिभाशाली, किन्तु आर्थिक रूप से पिछड़े हुए छात्र चाह कर भी इन सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसे ही प्रतिभाशाली किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर भारतीय छात्रों के ब्रिटेन में पढऩे के सपने को पूरा करने के लिए ब्रिटिश सरकार और वहां के कुछ प्राइवेट इंस्टीट्यूट, भारत में ब्रिटिश काउंसिल के माध्यम से स्कॉलरशिप की योजना चलाती है।
 
ब्रिटिश काउंसिल के प्रोग्राम
भारत और ब्रिटेन का संबंध काफी पुराना रहा है। यही कारण है कि ब्रिटिश गवर्नमेंट अपने यहां पढऩे वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप्स का प्रंबंध करती है। भारत में इन स्कॉलरशिप्स की व्यवस्था ब्रिटिश काउंसिल के माध्यम से की जाती है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश काउंसिल ब्रिटिश गवर्नमेंट का ही एक महत्वपूर्ण विभाग है। ब्रिटिश काउंसिल का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है।
 
ब्रिटिश चेवॅनिंग स्कॉलरशिप
इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए एक वर्षीय मास्टर डिग्री औरकुछ प्रोफेशनल स्टडी प्रोग्राम के लिए ऑफर किया जाता है। अगर आप इस स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो www.britishcouncil.org/india-scholarships-chevening.htm साइट पर विजिट कर सकते हैं।
 
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कॉलरशिप
स्कॉटलैंड यूके का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, लेकिन इसकी शिक्षा की ख्याति पूरे विश्व में फैली हुई है। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कॉलरशिप डिजाइन और कल्चर में मास्टर प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए नीचे दी गई साइट पर विजिट कर सकते हैं- www.scotlandscholarship.com
 
चाल्र्स वैलेस इंडिया ट्रस्ट अवॉर्ड
यह भी एक फेलोशिप प्रोग्राम है। इसके तहत पीजी, रिसर्च और अन्य प्रोफेशनल स्टडी प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं। यह मुख्यत: कला और मानविकी विषयों के लिए ऑफर किया जाता है। इस प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी के लिए www.britishcouncil.org/india-scholarships-cwit.htm साइट पर विजिट कर सकते हैं।
 
द कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप ऐंड फेलोशिप प्लान
यह फेलोशिप मास्टर, रिसर्च और प्रोफेशनल स्टडी के लिए दिया जाने वाला एक फेलोशिप प्रोग्राम है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्कॉलरशिप के लिए और यूजीसी द्वारा फेलोशिप प्रोग्राम के लिए हर वर्ष अगस्त माह में आवेदन आमंत्रित किया जाता है। इससे संबंधित जानकारी के लिए आप www.education.nic.in और www.ugc.ac.in साइट देख सकते हैं।
 
आवेदन प्रक्रिया
इन स्कॉलरशिप के लिए दिए गए संबंधित बेवसाइट से ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यूके के किसी भी संस्थान में पीजी एजुकेशन प्रोग्राम के लिए कोई सर्वमान्य नियम नहीं है। इसलिए यहां की किसी भी यूनिवर्सिटी में आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को पहले ही संबंधित वेबसाइट के सभी जरूरी सूचनाएं एकत्रित कर लेनी चाहिए। यदि कैंडिडेट्स चाहें, तो साथ दो स्कॉलरशिप्श प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज यूके गवर्नमेंट के स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स देने होते हैं...
l कम्प्लीट स्कॉलरशिप ऐप्लिकेशन फॉर्म
l रेज्यूमे
l स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का उद्देश्य पत्र
l बैचलर और मॉस्टर डिग्री के सर्टिफिकेट्स
l पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
 
कहां करें संपर्क

यूके में एजुकेशन के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे एि गए पते पर संपर्क कर सकते हैं...
l ब्रिटिश काउंसिल डिवीजन, ब्रिटिश हाईकमीशन,17 कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली-110001, ईमेल- इस ईमेल पते को संरक्षित किया जा रहा है स्पैम बॉट से ! आपको यह देखने के लिए जावास्क्रिप्ट सक्रिय होना चहिये
l ब्रिटिश काउंसिल डिवीजन, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन, एलऐंडटी चेम्बर्स, फस्र्ट फ्लोर16 कैमेक स्ट्रीट कोलकाता-700017 ईमेल- kolkata.scholarshipin.britishcouncil.org
l कैमेक ब्रिटिश लाइब्रेरी, गुरु तेग बहादुर कॉम्प्लेक्स, रोशनपुरा नाका, भोपाल-462003 ईमेल-bl.bhopalin.britishcouncil.org
 
प्रमुख स्कॉलरशिप प्रोग्राम
l द रोड्स स्कॉलरशिप
l इनलैक्स स्कॉलरशिप
l फेलिक्स स्कॉलरशिप
l द ग्रेट्स कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप
l ऑक्सफोर्ड ऐंड कैंब्रिज सोसायटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप
l डोरोथी हॉडगिन स्कॉलरशिप

प्रमुख यूनिवर्सिटी

University of Oxford
www.ox.ac.uk

University of Cambridge
www.cam.ac.uk

Imperial College London
http://www3.imperial.ac.uk

London School of Economics
www.lse.ac.uk

University of St. Andrews
www.st-andrews.ac.uk

University of Warwick
http://www2.warwick.ac.uk

University College London
www.ucl.ac.uk

Durham University
www.dur.ac.uk

The University of York
www.york.ac.uk

Bristol University
www.bristol.ac.uk