career7india.com
अमेरिका हायर स्टडी का हॉट डेस्टिनेशन पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

यदि हायर स्टडी की बात हो, तो स्टूडेंट में जेहन में सबसे पहले अमेरिका और ब्रिटेन का नाम उभरता है। हालांकि हाल के वर्षों में स्टूडेंट्स का रुझान सिंगापुर, कनाडा, इटली और न्यूजीलैंड जैसे देशों की तरफ भी हुआ है। लेकिन इन सबके बावजूद स्टूडेंट्स में अमेरिका से हायर स्टडी का क्रेज बरकरार है, क्योंकि यहां हार्वर्ड, न्यूयॉर्क, कोलंबिया आदि जैसे यूनिवर्सिटीज हैं। इस देश में 3,000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान हैं, जहां कई तरह के स्टडी कोर्स उपलब्ध हैं। यहां की शिक्षण व्यवस्था काफी लचीली है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भी काफी गुंजाइश होती है।

और पढ़ें ...
 
लिक्विड गोल्ड में करियर पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

दुनियाभर में एनर्जी के रूप में पेट्रोलियम पदार्थों की उपयोगिया क्या है, इससे हम सभी भलीभांति अवगत हैं। पहले पेट्रोलियम के नाम पर हम सिर्फ पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और केरोसिन ऑयल को ही जानते थे, लेकिन अब इसमें सीएनजी भी शामिल हो गई है। दरअसल, ऑयल ऐंड गैस इंडस्ट्री एक विशिष्ट फील्ड है, जिसमें खासतौर पर प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत पड़ती है। इनमें इंजीनियर्स की मांग तो हमेशा बनी ही रहती है, अन्य क्षेत्रों के जानकारों के लिए भी भरपूर मौके होते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

और पढ़ें ...
 
बीपीओ, केपीओ के बाद एलपीओ की धूम पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

बीपीओ...केपीओ...के बाद अब बारी है एलपीओ यानी लीगल प्रॉसेस आउटसोर्सिंग की। बीपीओ और केपीओ सेक्टर में कार्यरत लाखों युवा फौज ब्रिगेड ने देश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की है। लेकिन अब एलपीओ की बारी है। इस क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए विदेशी कंपनियां की नजर भारत के विशाल लॉयर्स ग्रुप पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यहां प्रतिवर्ष 80 हजार लॉ ग्रेजुएट कॉलेजों से बाहर निकलते हैं और अंग्रेजी बोलने वाले लॉयर की संख्या की अच्छी-खासी है। इन सेक्टर्स में मिलने वाली शानदार सैलॅरी पैकेज की वजह से युवा इसे पूर्णकालिक करियर के रूप में भी अपनाने लगे हैं।

और पढ़ें ...
 
हेल्थकेयर में नौकरियां पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

यदि हाल के वर्षों पर गौर करें, तो भारत आने वाले मेडिकल टूरिस्ट की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, क्योंकि भारत प्राकृतिक तरीके (आयुर्वेदिक) से इलाज में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। वैसे, जिस तरह से भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर विकास कर रहा है, उससे इस क्षेत्र में जॉब की अच्छी संभावनाएं देखी जा रही हैं। यदि फ्यूचर प्लानिंग के तहत इस सेक्टर में आना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां नौकरी ही अच्छी संभावनाएं हो सकती हैं।

LAST_UPDATED2
और पढ़ें ...
 
ऑनलाइन कैट एग्जाम की अभी से करें तैयारी पीडीएफ़ मुद्रण ई-मेल
द्वारा लिखित Administrator   

यदि  आप देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में ऐडमिशन लेना चाहते हैं, तो आप अभी से तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि  कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2010 की तारीखें तय हो गई हैं। यह परीक्षा 27 अक्टूबर से 24 नवंबर के मध्य आयोजित की जाएगी। कैट 2010 के वाउचर्स एक्सिस बैंक की चुनिंदा शाखाओं से 30 अगस्त से 27 सितंबर के मध्य प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी 30 अगस्त से 30 सितंबर के मध्य http://www.catiim.in वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर विभिन्न आईआईएम्स में चलने वाले पाठ्ïयक्रमों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

और पढ़ें ...
 
<< प्रारंभ करना < पीछे 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंत >>

पृष्ठ 1 का 57

Newsletter

Popular course

Test- Abroad Study